Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»पाकुड़ में चाकू मारकर व्यक्ति की ह’त्या, पैसों के लेनदेन को लेकर था विवाद
    क्राइम

    पाकुड़ में चाकू मारकर व्यक्ति की ह’त्या, पैसों के लेनदेन को लेकर था विवाद

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पाकुड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur ( Mitthu Yadav) : पाकुड़ के तलवाडांगा और नंदीपाड़ा इलाके में होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात हुई। नगर थाना क्षेत्र में 44 साल के देवराज सरकार उर्फ निमुवा की दोपहर करीब 2:30 बजे चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया और लोगों में डर फैल गया।

    घात लगाए आठ से दस हमलावर

    स्थानीय लोगों के अनुसार देवराज घर से चाय पीने बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए करीब आठ से दस लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन्हें पकड़कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। जानकारी के मुताबिक उनकी पीठ पर तीन और सीने की ओर दो गहरे जख्म मिले हैं।

    इलाज के दौरान मौत

    घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल देवराज को सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल लाने पर उनकी हालत बेहद नाजुक थी और इलाज शुरू होते ही देवराज की मौत हो गई।

    रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद

    मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि हमलावरों की संख्या आठ से दस थी और उन्होंने कुछ लोगों की पहचान भी कर ली है। उनके बयान के आधार पर पुलिस को नाम उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि देवराज का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कहासुनी और झड़प हुई थी, लेकिन किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि मामला इस हद तक जाएगा।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि अनुसंधान के बाद ही घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

    होली पर दहशत, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    होली के त्योहार पर हुई इस निर्मम हत्या ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और सभी संभावित सुरागों की जांच कर रही है।

    Also Read : रांची का नवदंपति दुबई में फंसा : खाड़ी में बढ़ते तनाव से उड़ानें रद्द, सुरक्षित वापसी का इंतजार

    City Police Station Pakur Crime news criminal news India Devraj Sarkar murder Holi murder Jharkhand Breaking News jharkhand crime news Jharkhand Latest News Knife Attack local news Pakur money dispute murder in broad daylight Nandipada crime Pakur murder news Pakur News Police raid rural area murder Sadar hospital news Talwadanga incident क्राइम न्यूज क्रिमिनल न्यूज़ इंडिया ग्रामीण एरिया मर्डर चाकू से हमला झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड ब्रेकिंग न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज तलवाडांगा कांड दिनदहाड़े मर्डर देवराज सरकार मर्डर नंदीपाड़ा क्राइम पाकुड़ न्यूज पाकुड़ मर्डर न्यूज़ पुलिस रेड पैसे का विवाद लोकल न्यूज़ पाकुड़ सदर हॉस्पिटल न्यूज़ सिटी पुलिस स्टेशन पाकुड़ होली मर्डर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची का नवदंपति दुबई में फंसा : खाड़ी में बढ़ते तनाव से उड़ानें रद्द, सुरक्षित वापसी का इंतजार
    Next Article भाजपा नेता रामेश्वर सिंह की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा, जलडेगा बंद का ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.