Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पलामू पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे थे हथियार लेकर
    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे थे हथियार लेकर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दरूआ मोड़ के पास का है, जहां हुसैनाबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को खबर मिली थी कि ग्राम मानखाप की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक हथियार लेकर दरूआ मोड़ होते हुए जपला की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना की टीम हरकत में आ गई और दरूआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में दरूआ गांव की तरफ से एक संदिग्ध बाइक आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

    तलाशी में मिला देशी कट्टा और गोलियां

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और नीतिश कुमार चन्द्रवंशी के रूप में हुई है। दोनों हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मानखाप गांव के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई। वहीं नीतिश कुमार चन्द्रवंशी के पास से एक मोबाइल फोन मिला है।

    पहले भी जा चुका है जेल

    पुलिस के मुताबिक अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से हुसैनाबाद थाना में मामला दर्ज है और वह पहले जेल भी जा चुका है। इस बार भी उसके खिलाफ हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 43/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस कर रही पूछताछ

    फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे हथियार लेकर कहां और किस मकसद से जा रहे थे। इलाके में इस कार्रवाई के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग और गश्त जारी रहेगी, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

    Also Read : होली स्पेशल ट्रेनों में सवार हुए प्रवासी, झारखंड-बिहार में सीटों की तंगी

    nabbing two criminals carrying weapons on a bike without a number plate. Police take major action in Palamu पलामू में पुलिस का बड़ा एक्शन बिना नंबर की बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाशों को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली स्पेशल ट्रेनें भी फुल, बिना टिकट भी सफर को तैयार प्रवासी
    Next Article पटना में होली का शानदार जश्न, नितिन नवीन ने ‘राम खेले होली…’ पर बरसाए फूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.