Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन के लफड़े में हुई थी दीपक चौधरी की ह’त्या, शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन के लफड़े में हुई थी दीपक चौधरी की ह’त्या, शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 1, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपक चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा पुलिस ने बिजका साप्ताहिक बाजार में हुए चर्चित दीपक चौधरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में शूटर विजय सिंह, जेठु सिंह और बजरंगी चौधरी शामिल हैं। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता सूर्यदेव चौधरी की तलाश में जुटी है।

    पांच एकड़ जमीन बना खूनी विवाद की जड़

    पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे पांच एकड़ जमीन का पुराना झगड़ा था। फकिराडीह गांव के रहने वाले दीपक चौधरी सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाते थे। बीते 25 फरवरी को बिजका बाजार में दिनदहाड़े उन्हें गोली मार दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। मृतक के भाई राकेश चौधरी के बयान पर भंडरिया थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

    बिना बंटवारे जमीन की खरीद से बढ़ा विवाद

    जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी सूर्यदेव चौधरी ने बिना जमीन का बंटवारा हुए ही मृतक के गोतिया से जमीन खरीद ली थी। वह उस जमीन पर कब्जा करना चाहता था। दूसरी तरफ दीपक और उनके पिता उस जमीन पर अपना हक छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

    एक लाख रुपये में तय हुई हत्या

    पुलिस के अनुसार सूर्यदेव चौधरी ने दीपक को रास्ते से हटाने के लिए शूटरों से एक लाख रुपये में सौदा किया। योजना बनाई गई कि बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया जाएगा ताकि पहचान करना मुश्किल हो।

    दिनभर रेकी, शाम को चली गोली

    घटना वाले दिन सूर्यदेव चौधरी और बजरंगी चौधरी ने शूटरों के साथ मिलकर पूरे दिन दीपक की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही शाम को बाजार खत्म होने लगा और दीपक अपना सामान समेट रहे थे, उसी समय शूटरों ने भरठुआ बंदूक से तीन छर्रे दाग दिए। गोली लगते ही दीपक मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

    मोबाइल से किया गया एडवांस भुगतान

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद सूर्यदेव चौधरी ने शूटर विजय सिंह को बीस हजार रुपये मोबाइल के जरिए ट्रांसफर किए थे। बाकी रकम बाद में देने की बात तय थी।

    एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल बनाया गया। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं इलाके के लोगों में अब भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

    arrested Deepak Chaudhary was murdered over a land dispute; three accused including the shooter जमीन के लफड़े में हुई थी दीपक चौधरी की हत्या शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअली खामेनेई के बेटे मोजतबा हो सकते हैं नये सुप्रीम लीडर, जानें संभावित दावेदारों के नाम
    Next Article रांची में देह व्यापार का खुलासा, महिला सरगना सहित आठ चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    Uncategorized

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Latest Posts

    JRD टाटा : एक विरासत जो आज भी भारत को आगे बढ़ा रही है

    July 29, 2026

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.