Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह आसपास के 5 किलोमीटर तक सुनी गई। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों और घायलों की स्थिति
घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई थी, जिससे यह हादसा हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
हादसे की जांच शुरू
आंध्र प्रदेश पुलिस ने हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि फैक्ट्री में अनाधिकृत तरीके से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। पुलिस मामले में जिम्मेदारों को जल्द ही हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
Also Read : रांची में 8 मार्च को होगी JITO महिला कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर जागरूकता
Also Read : रांची में 8 मार्च को होगी JITO महिला कार रैली, कैंसर और थैलेसीमिया पर जागरूकता
Also Read : ED के ‘ब्रह्मास्त्र’ पर JMM का वार, कहा- जनादेश को अस्थिर करने की कोशिश

