Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अदाणी ग्रुप की जितपुर खनन परियोजना ने दिखाई संवेदनशीलता, 86 टीबी मरीजों को बांटी फूड बास्केट
    झारखंड

    अदाणी ग्रुप की जितपुर खनन परियोजना ने दिखाई संवेदनशीलता, 86 टीबी मरीजों को बांटी फूड बास्केट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुंदरपहाड़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : सुंदरपहाड़ी में शनिवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जितपुर खनन परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 86 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट बांटी गई। इस पहल का मकसद है,  इलाज करा रहे मरीजों को पौष्टिक आहार मिले ताकि वे जल्दी और बेहतर तरीके से ठीक हो सकें।

    दाल-चावल से लेकर फल तक मिला

    कार्यक्रम के दौरान हर मरीज को दाल, चावल, खाद्य तेल, फल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री से भरी फूड बास्केट दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि टीबी के इलाज में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि अच्छा और संतुलित खाना भी उतना ही जरूरी होता है। अगर मरीज को सही पोषण मिले तो दवाइयों का असर बेहतर होता है और शरीर जल्दी रिकवर करता है। इसी जरूरत को समझते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

    स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर

    कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में पोषण एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसी पहल से मरीजों को सीधा फायदा मिलता है और इलाके में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी सामुदायिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलते रहेंगे।

    अधिकारियों ने की सराहना

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने इस पहल की तारीफ की। उनका कहना है कि इस तरह की सीएसआर गतिविधियां राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती देती हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश और जिला समन्वयक दीपक कुमार मौजूद रहे। वहीं कंपनी की ओर से प्रदीप अग्रवाल, सदानंद सिंह, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, आयनदीप और सतीश चंद्र सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    मरीजों को मिला हौसला

    कार्यक्रम के दौरान मरीजों का हौसला बढ़ाया गया और उन्हें नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। इस पहल से न सिर्फ 86 मरीजों को सीधा लाभ मिला, बल्कि पूरे क्षेत्र में यह संदेश भी गया कि बीमारी से लड़ाई में समाज और संस्थाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

    Also Read : रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

    Community Health Centre CSR Initiative Deepak Kumar Dr Akash Food Basket Distribution Godda health awareness Jharkhand news Jitpur mining project National TB Elimination Mission nutritious diet Pradeep Agarwal Sadanand Singh Santosh Kumar Social Welfare Sunderpahari TB patients गोड्डा जितपुर खनन परियोजना झारखंड न्यूज टीबी मरीज डॉ आकाश दीपक कुमार पौष्टिक आहार प्रदीप अग्रवाल फूड बास्केट वितरण राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान संतोष कुमार सदानंद सिंह सामाजिक कल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएसआर पहल सुंदरपहाड़ी स्वास्थ्य जागरूकता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप
    Next Article झारखंड निकाय चुनाव में कई जगहों पर सैकड़ों वोट अमान्य, बैलेट पेपर से वोटिंग ने पैदा किया भ्रम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.