Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 9:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज
    जमशेदपुर

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का अंतिम संस्कार आज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026Updated:February 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चंपाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का अचानक निधन हो गया। वीर, चंपाई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े बेटे थे। वीर सोरेन दोस्तों के साथ दिल्ली से मनाली घूमने गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर जमशेदपुर लाया गया

    पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीर सोरेन का पार्थिव शरीर मनाली से दिल्ली और फिर रांची लाया गया। देर रात सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचाया गया और फिलहाल टाटा मेन हॉस्पिटल में रखा गया है। गुरुवार सुबह शव को उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा ले जाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना है।

    शोक की लहर, बाहा पर्व स्थगित

    वीर सोरेन के निधन की खबर मिलते ही सरायकेला स्थित पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं चल रहे बाहा पर्व का आयोजन तुरंत स्थगित कर दिया गया। स्थानीय लोग उन्हें एक मिलनसार और लोकप्रिय युवक के रूप में याद कर रहे हैं।

    मनाली में कैसे हुआ हादसा

    मनाली पुलिस के अनुसार, वीर 22 फरवरी को अपने मित्रों के साथ मनाली पहुंचे थे और सिमसा स्थित एक होम स्टे में ठहरे थे। 23 फरवरी को उन्होंने सोलंग और सेथन क्षेत्र का भ्रमण किया। 24 फरवरी की दोपहर घूमकर लौटने के बाद उन्हें सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने उन्हें दवा दी, लेकिन कुछ देर बाद वे अचेत अवस्था में गिर पड़े। उन्हें तुरंत मनाली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    परिवार और नेताओं का शोक

    पोते के निधन पर चंपाई सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया और इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक संदेश जारी किया और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन जमशेदपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिलिंगगोड़ा जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। जिला प्रशासन इस संभावित यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटा है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में गूंजा छात्रवृत्ति का मुद्दा, MLA जयराम ने सरकार से मांगा जवाब

    Babulal Soren Baha festival postponed Champai Soren grandson Condolence message Hemant Soren jamshedpur Jharkhand news Jilinggoda Manali accident Veer Soren passes away चंपाई सोरेन पोता जमशेदपुर जिलिंगगोड़ा झारखंड न्यूज बाबूलाल सोरेन बाहा पर्व स्थगित मनाली हादसा वीर सोरेन निधन शोक संदेश हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में गूंजा छात्रवृत्ति का मुद्दा, MLA जयराम ने सरकार से मांगा जवाब
    Next Article रांची में 23 मार्च को होमगार्ड जवानों का बड़ा प्रदर्शन, लोकभवन का होगा घेराव

    Related Posts

    खूंटी

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026
    चतरा

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026
    Latest Posts

    ड्रोन सर्वे से लेकर थाना निरीक्षण तक, खूंटी एसपी ने मुरहू में कसा शिकंजा

    May 8, 2026

    झारखंड को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता : शिल्पी नेहा तिर्की

    May 8, 2026

    भक्ति में डूबा कमात गांव, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

    May 8, 2026

    लातेहार एसपी ने की हाई लेवल समीक्षा, थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का दिया सख्त आदेश

    May 8, 2026

    कलम के सिपाहियों का सम्मान, रांची में सुधा सिन्हा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित हुए 10 पत्रकार

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.