Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 10:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»मच्छर सिर्फ परेशानी नहीं, सेहत के लिए गंभीर खतरा
    fact

    मच्छर सिर्फ परेशानी नहीं, सेहत के लिए गंभीर खतरा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मच्छर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : मच्छर सिर्फ मौसम की झंझट नहीं हैं। ये भिनभिनाहट से हमारी नींद में खलल डालते हैं, काटने से खुजली और जलन बढ़ाते हैं, और मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका जैसी गंभीर बीमारियां फैला सकते हैं। छोटे से ये जीव दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में शामिल हैं।

    केमिकल रिपेलेंट्स इस्तेमाल करना भी हर बार सही नहीं होता। बच्चों में सिरदर्द, सांस की तकलीफ और स्किन में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में नेचुरल उपाय अपनाना सबसे फायदेमंद है। खुशबूदार पौधे घर के आस-पास रखने से आप मच्छरों को आसानी से दूर रख सकते हैं।

    नैचुरल रिपेलेंट : खुशबूदार पौधों का कमाल

    कुछ पौधे अपनी खुशबू और एसेंशियल ऑयल से इंसानों को सुकून देते हैं, लेकिन मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आते। इन्हें खिड़की, दरवाजे, बालकनी या बगीचे में लगाने से मच्छरों की संख्या कम हो जाती है। साथ ही ये पौधे घर को खूबसूरत, ताजगी भरा और आरामदायक बनाते हैं।

    1. शेफलेरा : शेफलेरा चमकदार पत्तियों और सुंदर आकार के लिए पसंद किया जाता है। इसे लिविंग रूम, ऑफिस या घर के शांत कोनों में रखा जा सकता है। इसकी हल्की खुशबू इंसानों को पसंद आती है लेकिन मच्छरों को दूर रखती है। इसके अलावा, ये इनडोर एयर क्वालिटी भी बेहतर बनाता है और इसकी देखभाल बहुत आसान है।
    1. गेंदे : गेंदे के चमकीले फूल सिर्फ सुंदर नहीं होते, बल्कि ये मच्छरों को भी दूर रखते हैं। फूलों और पत्तियों की तेज खुशबू एंट्रेंस, खिड़की, बालकनी या गार्डन बॉर्डर पर रखने से मच्छर कम होंगे। ये पौधा दूसरे कीड़ों से भी पौधों को बचाता है।
    1. पुदीना : पुदीना घर में उगाने के लिए सबसे आसान और असरदार पौधों में से एक है। इसकी ताजी खुशबू इंसानों को रिफ्रेश करती है, लेकिन मच्छरों को परेशान करती है। गमले में पुदीना दरवाजों, खिड़कियों या किचन के पास रखने से मच्छरों की एक्टिविटी काफी कम हो जाती है।
    1. लैवेंडर : लैवेंडर अपने हल्के बैंगनी फूलों और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू नींद और स्ट्रेस कम करती है, लेकिन मच्छर इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते। घर के अंदर या बाहर लैवेंडर उगाया जा सकता है और इसके सूखे फूल पाउच, तकिए या सजावटी कटोरों में रखकर मच्छरों को दूर रखा जा सकता है।
    1. लेमनग्रास : लेमनग्रास खाने में इस्तेमाल होने वाला पौधा होने के साथ मच्छरों को भगाने में भी बहुत असरदार है। इसमें सिट्रोनेला नामक कंपाउंड होता है, जो मच्छरों को दूर करता है। इसे दरवाजे, आंगन या बगीचे में लगाने से मच्छरों की संख्या काफी कम हो जाती है। बच्चों के पास लगाने पर सावधानी जरूर बरतें, क्योंकि पत्तियां नुकीली होती हैं।
    1. स्टोन लोटस : फ्रैग्रेंट स्टोन लोटस हल्की खुशबू छोड़ता है, जो मच्छरों को भगाने में मदद करता है। ये छोटा और आकर्षक पौधा डेस्क, शेल्फ या इनडोर जगहों के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा यह स्ट्रेस कम करता है और घर के माहौल को शांत और आरामदायक बनाता है।

    मच्छरों से प्राकृतिक सुरक्षा, सुंदरता और ताजगी

    इन पौधों को घर में लगाने से मच्छरों से न सिर्फ प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है, बल्कि घर की हवा साफ, माहौल सुकूनभरा और सुंदर बनता है। कभी-कभी प्रकृति के आसान उपाय सबसे असरदार और फायदेमंद साबित होते हैं।

    Also Read : गोड्डा में दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल

    Chikungunya Dengue Prevention eco-friendly repellent greenery healthy home home beauty indoor air indoor plants lavender lemongrass malaria prevention marigold mint Mosquito plants natural mosquito repellent natural remedy pest control schefflera stone lotus zika virus इको-फ्रेंडली रिपेलेंट इनडोर प्लांट्स कीट नियंत्रण गेंदे घर की सुंदरता घर की हवा चिकनगुनिया जीका वायरस डेंगू प्रिवेंशन नेचुरल उपाय नैचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट पुदीना मच्छर भगाने के पौधे मलेरिया रोकथाम लेमनग्रास लैवेंडर शेफलेरा सेहतमंद घर स्टोन लोटस हरियाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, आधा दर्जन यात्री घायल
    Next Article कुख्यात आकाश राय की सुनवाई हाईकोर्ट में टली, होली के बाद मिली अगली तारीख

    Related Posts

    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी बहाली

    April 18, 2026
    झारखंड

    “गिफ्ट ऑफ लाइफ” अभियान : रांची में दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों की मुफ्त स्क्रीनिंग, गंभीर केस कोच्चि रेफर

    April 10, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर हमले का मास्टरमाइंड विजय टेटे गिरफ्तार, कुछ घंटे के अंदर मिली कामयाबी

    April 21, 2026

    झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान

    April 21, 2026

     उत्पाद सिपाही पेपर लीक: सरगना 3 दिन, अभ्यर्थी 2 दिन की रिमांड पर

    April 21, 2026

    टीएमसी नेता के दामाद हबीबुर रहमान गिरफ्तार, नकदी बांटने और धमकाने का है आरोप

    April 21, 2026

    चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे DC , नए ओपीडी भवन समेत पूरे परिसर का लिया जायजा

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.