Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के वज्रगृह पर प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह और उकसावे पर त्वरित कार्रवाई का DC-SSP ने दिए निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के वज्रगृह पर प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह और उकसावे पर त्वरित कार्रवाई का DC-SSP ने दिए निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगरपालिका (आम) चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए रांची जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर, सुकुरहुट्टू, कांके स्थित वज्रगृह और मतगणना स्थल का गहन निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

    मतगणना दिनांक 27 फरवरी 2026 को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निर्धारित स्थल पर आयोजित की जाएगी। इसके मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया गया है। परिसर और आसपास की सुरक्षा, अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

    निरीक्षण के दौरान डीसी भजंत्री ने स्ट्रांग रूम, कर्मचारियों की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की कमियों को तुरंत दूर किया जाए और उच्च सतर्कता बनाए रखी जाए।

    इस मौके पर रांची एसएसपी राकेश रंजन ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और पुलिस बलों को निर्देश दिए कि वज्रगृह और मतगणना स्थल के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त पुलिस बलों और क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

    नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत रांची नगर निगम में कुल 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र हैं। वहीं, बुण्डू नगर पंचायत में 13 वार्डों के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां बैलट बॉक्स लेकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचेंगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने देर रात गहन निरीक्षण कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

    निरीक्षण में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और बुण्डू, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं।

    Also Read : 15 साल के प्रेम प्रसंग में हुई आशिफ अंसारी की ह’त्या, प्रेमिका के पति ने दी थे सुपारी

    Strict vigilance is maintained at the Vajraghar in Ranchi; the DC-SSP have issued instructions for swift action against rumours and provocations. अफवाह और उकसावे पर त्वरित कार्रवाई का DC-SSP ने दिए निर्देश रांची के वज्रगृह पर प्रशासन का सख्त पहरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगौतम अदाणी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं से की दिल की बात
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 23 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.