Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में निकाय चुनाव का काउंटडाउन, मतदानकर्मी बूथों की ओर रवाना
    झारखंड

    जमशेदपुर में निकाय चुनाव का काउंटडाउन, मतदानकर्मी बूथों की ओर रवाना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार की सुबह गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड कार्यालय का नजारा बिल्कुल अलग था। यह परिसर आज सिर्फ एक सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी का बड़ा केंद्र बना हुआ था। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए आज अंतिम तैयारियां पूरी की जा रही हैं। हर तरफ भागदौड़, आवाजाही और जिम्मेदारी का एहसास साफ दिख रहा था।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी खुद मोर्चे पर

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी सुबह से ही डिस्पैच सेंटर पर डटे रहे। उन्होंने बैलेट बॉक्स और अन्य मतदान सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों से बातचीत करते हुए उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोग के नियमों का सख्ती से पालन करना है, लेकिन साथ ही कर्मियों का हौसला भी बनाए रखना है। उन्होंने मतदान कर्मियों को याद दिलाया कि वे सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव के असली प्रहरी हैं।

    टाटा मोटर्स की बसें और जिम्मेदारी का बोझ

    मतदान कर्मियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए Tata Motors के बड़े वाहनों का काफिला पहले ही पहुंच चुका था। सुबह सात बजे से ही कर्मचारी कतार में लगकर अपनी-अपनी सामग्री लेने में जुट गए थे। हाथ में नियुक्ति पत्र और कंधे पर जिम्मेदारी का भार— हर कर्मी अपने बूथ तक सुरक्षित पहुंचने को तैयार दिखा। हालांकि कुछ जगहों पर बसों के डिस्पैच में देरी की शिकायत भी सुनने को मिली। कई कर्मियों ने बताया कि सुबह से इंतजार कर रहे हैं, सामग्री मिल गई है लेकिन वाहन देर से मिल रहे हैं।

    प्रशासन और ट्रांसपोर्ट के बीच तालमेल

    डिस्पैच सेंटर पर वाहनों की आवाज, लाउडस्पीकर पर नामों की पुकार और इधर-उधर दौड़ते अधिकारी— माहौल काफी व्यस्त रहा। प्रशासन और ट्रांसपोर्ट सेल के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश लगातार जारी रही। सुबह शुरू हुआ डिस्पैच का सिलसिला करीब 11 बजे तक चलता रहा। धीरे-धीरे बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर मानगो और जुगसलाई के अलग-अलग बूथों की ओर निकलती रहीं।

    कल का दिन लोकतंत्र के नाम

    देरी और थकान के बावजूद मतदान कर्मियों का हौसला कम नहीं दिखा। गुलाबी और सफेद मतपत्रों से भरे बैलेट बॉक्स अब अपने-अपने बूथों की ओर रवाना हो चुके हैं। अब सबकी नजर सोमवार पर है। जब शहर सुबह उठेगा, तो लोकतंत्र का यह महापर्व शुरू होगा और मतदाताओं की किस्मत इन मतपेटियों में दर्ज होती जाएगी। प्रशासन का दावा है कि पूरी तैयारी के साथ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।

    Also Read : मतदान से पहले रांची में हलचल, DC की निगरानी में मोरहाबादी स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां रवाना

    #Jamshedpur #JamshedpurElections #MunicipalElection2026 #PollingParty #Golmuri #MangoMunicipalCorporation #Jugsalai #Chakulia #JharkhandNews #DemocracyInAction #VotingDay #ElectionDuty
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोपाल-धनबाद के बीच नई ट्रेन की शुरुआत, 24 फरवरी से स्पेशल सेवा शुरू
    Next Article रांची पुलिस की अपील : बच्चा चोर की अफवाह से सावधान, अपने हाथ में न लें कानून

    Related Posts

    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    झारखंड

    सिमडेगाः रामरेखा महोत्सव की तैयारी शुरू, डीसी कंचन सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए निर्देश

    October 23, 2026
    क्राइम

    झारखंडः मानव तस्करी के लिहाज से इन 8 जिलों को रेलवे ने माना अतिसंवेदनशील, आईआरआरसी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार एक्टिव

    October 23, 2026
    Latest Posts

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.