Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»13 जिलों के किसानों को सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों की अनुदान राशि जारी
    बिहार

    13 जिलों के किसानों को सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा, करोड़ों की अनुदान राशि जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसानों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में बाढ़ और मौसमी आपदा से परेशान किसानों को मिलेगी बड़ी राहत। नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 2 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर किया। सीएम नीतीश कुमार ने पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए यह राशि जारी की।

    2025 की भारी बारिश से फसलों को हुआ था भारी नुकसान

    सीएम ने कहा कि साल 2025 में भारी बारिश और मौसमी तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में फसलों को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में सरकार प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। किसानों को अगली फसल की तैयारी में दिक्कत न हो, इसलिए यह आर्थिक मदद दी गई है।

    13 जिलों के किसान हुए थे प्रभावित

    साल 2025 की बाढ़ और तूफान से राज्य के 13 जिलों—बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल—में फसल क्षति हुई थी। इन जिलों के 53 प्रखंडों और 493 पंचायतों के किसान प्रभावित हुए थे। कृषि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए, फिर जिलों में सत्यापन कराया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 लाख 2 हजार से अधिक किसानों के खातों में करीब 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे भेज दिए गए।

    डीबीटी से सीधे खाते में पहुंची राशि

    सरकार ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डीबीटी का सहारा लिया, ताकि पैसा बिना किसी बिचौलिये के सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे। इससे किसानों को समय पर मदद मिली और अनावश्यक दौड़-भाग से भी राहत मिली।

    कार्यक्रम में कई बड़े नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामप्रीत यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

    खेती दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश

    सरकार का कहना है कि कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी पात्र और प्रभावित किसानों को सहायता दी जा रही है, ताकि वे दोबारा मजबूती से खेती शुरू कर सकें।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव के दिन झारखंड में बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं

    100 करोड़ रुपये 113 crore 16 lakh 113 करोड़ 16 लाख 13 districts 13 जिले 2 lakh farmers 2 लाख किसान 2025 heavy rainfall 2025 भारी वर्षा Agriculture Department Agriculture Input Subsidy Scheme Bihar agriculture economy bihar government crop loss DBT Direct Benefit Transfer disaster relief package farmer assistance flood relief Nitish kumar Rs 100 Crore weather calamity आपदा राहत पैकेज किसान सहायता कृषि इनपुट अनुदान योजना कृषि विभाग डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीबीटी नीतीश कुमार फसल नुकसान बाढ़ राहत बिहार कृषि अर्थव्यवस्था बिहार सरकार मौसमी आपदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर निकाय चुनाव के दिन झारखंड में बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं
    Next Article जामताड़ा में चुनावी माहौल चरम पर, अंतिम दिन दिखा जोरदार शक्ति प्रदर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.