Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बहरागोड़ा में NH पर कार-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    बहरागोड़ा में NH पर कार-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राजमार्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : बहरागोड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मामला दरीसोल चौक के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    कोलकाता से लौट रहे थे समीर और परेश

    जानकारी के अनुसार, कार संख्या जेएच 05 डीपी 5597 पर सवार समीर दास और उनके मित्र परेश दास कोलकाता एयरपोर्ट से जमशेदपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार बरसोल थाना क्षेत्र के दरीसोल चौक के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रक एनएल 01 एफ 8361 के पिछले हिस्से में जा समाई।

    टक्कर की आवाज ने मचाई अफरा-तफरी

    टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से बचाया गया जीवन

    सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे समीर और परेश को बाहर निकाला। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एम्बुलेंस से दोनों घायलों को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया

    दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक के नीचे घुसने के कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को संभावित कारण माना जा रहा है।

    Also Read : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार देशी कट्टा सहित 4 जिंदा गोलियां जब्त

    Ambulance Baharagora Barsol Police car crushed Darisol Chowk injured Jharkhand news National Highway Paresh Das Road Accident road safety Sameer Das Speeding Car truck collision एम्बुलेंस कार पिचकना घायल झारखंड न्यूज ट्रक टक्कर तेज रफ्तार कार दरीसोल चौक परेश दास बरसोल पुलिस बहरागोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा समीर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, देशी कट्टा और गो’लियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सदन में उठा चुंगलों की सुरक्षा का मुद्दा, विधायक मंजू देवी ने की पुलिस ओपी की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.