Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौ’त, फंदे से लटका मिला श’व
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर बाल सुधार गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौ’त, फंदे से लटका मिला श’व

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के चरकी पहाड़ी स्थित बाल सुधार गृह में उस समय हडकंप मच गया, जब वहां रह रही एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद रिमांड होम में सनाटा पसर गया। मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

    प्रेम प्रसंग के विवाद में रिमांड होम भेजी गई थी

    जानकारी के अनुसार, लड़की को प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में उम्र कम होने की वजह से रिमांड होम में रखा गया था। पिछले करीब दो सालों से वह यहां रह रही थी। सूत्रों के अनुसार लड़की बाथरूम गई थी, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी ने दरवाजे के बाहर से आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

    फंदे से लटकी मिली, तुरंत अस्पताल ले जाया गया

    अंततः दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख कर्मचारी स्तब्ध रह गए। लड़की दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। उसे तुरंत नीचे उतारा गया और मामले की सूचना वरीय अधिकारियों तथा चिकित्सक को दी गई। प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। एहतियात के तौर पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत करार दिया।

    परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

    घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन रिमांड होम और सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुधार गृह प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

    पुलिस ने की जांच शुरू

    पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और हर पहलू पर पड़ताल की जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि CCTV फुटेज, रिमांड होम के कर्मचारियों से पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर पूरी तस्वीर सामने लाई जाएगी।

    Also Read : रांची में बस कंडक्टर की बेरहमी से ह’त्या, खेलगांव में झाड़ियों से मिला श’व

    administration Charki Pahari Child Protection hanging Juvenile Reform Home love affair case Mahagama minor girl police investigation Remand Home Sadar Hospital suicide suspicion of murder Suspicious death आत्महत्या चरकी पहाड़ी नाबालिग लड़की पुलिस जांच प्रशासन प्रेम प्रसंग मामला फंदे से लटकना बाल सुधार गृह बाल सुरक्षा महगामा रिमांड होम सदर अस्पताल संदिग्ध मौत हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओडिशा से गांजा लाकर बेचते थे रांची में, 548 ग्राम माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article मोशन सिकनेस को कहें बाय-बाय : ट्रैवल को आरामदायक और मज़ेदार बनाने के आसान टिप्स!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.