Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 2:10 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»IG सुनील भास्कर के निर्देश के बाद साइबर ठगों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 132 मोबाइल जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    IG सुनील भास्कर के निर्देश के बाद साइबर ठगों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 132 मोबाइल जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 20, 2026Updated:February 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जोन में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर प्रक्षेत्र के अलग-अलग जिलों में Pratibimb App पर चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया गया। जांच के बाद जिन नंबरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किए गए और गिरफ्तारी भी हुई।

    15 कांड दर्ज, 57 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    पुलिस के मुताबिक एक अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच Pratibimb App पर प्लॉट किए गए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की गहन जांच की गई। इस दौरान कुल 15 साइबर कांड दर्ज किए गए। कार्रवाई के क्रम में 57 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों का कहना है कि ये लोग अलग-अलग जिलों में बैठकर फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से जुड़ी धोखाधड़ी में शामिल थे।

    भारी मात्रा में मोबाइल और सिम कार्ड जब्त

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक और बैंकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की। जब्त सामानों में शामिल हैं:

    • 132 मोबाइल फोन
    • 168 सिम कार्ड
    • 31 एटीएम कार्ड
    • 7 बैंक पासबुक
    • 3 बैंक चेकबुक
    • 23 रजिस्टर और कॉपियां
    • व्हाट्सएप चैट का डेटा

    इसके अलावा 4 लाख 67 हजार रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं।

    वाहन और फर्जी दस्तावेज भी मिले

    साइबर गिरोह के पास से 3 चारपहिया और 7 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी फर्जी या दूसरों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर बैंक खाते और सिम कार्ड संचालित कर रहे थे। बरामद दस्तावेजों में 3 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, 1 श्रम कार्ड, 1 वोटर कार्ड और 1 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।

    Pratibimb App से मिल रही बड़ी मदद

    आईजी भास्कर का कहना है कि Pratibimb App के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और सत्यापन में काफी मदद मिल रही है। इसी तकनीकी सहयोग के कारण इतने कम समय में बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को पकड़ा जा सका। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी शेयर करने से बचें और साइबर ठगी की शिकायत तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं।

    Also Read : झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से भड़क रही भीड़, अब तक आधा दर्जन से ज्यादा मामले आए सामने

    132 mobiles seized. 132 मोबाइल जब्त 57 arrested 57 गिरफ्तार crackdown on cyber fraudsters IG सुनील भास्कर के निर्देश पर साइबर ठगों पर पर शिकंजा On the instructions of IG Sunil Bhaskar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश
    Next Article पलामू रेंज में निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी, डीआईजी किशोर कौशल खुद कर रहे मॉनिटरिंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.