Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 8:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल देंगे अभिभाषण
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, राज्यपाल देंगे अभिभाषण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। सदन के पहले ही दिन राज्यपाल अपने अभिभाषण के जरिए सरकार की अब तक की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं का खाका पेश करेंगे। यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा और कुल 17 कार्य दिवस तय किए गए हैं। हालांकि 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने की वजह से उस दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।

    24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

    सत्र का सबसे अहम दिन 24 फरवरी होगा, जब राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। इस बार के बजट में विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर खास फोकस रहने की उम्मीद है।

    स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सत्र की तैयारियों को लेकर पार्टी विधायक दलों की बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान और आजसू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए। बैठक में यह तय किया गया कि निकाय चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए उस दिन सदन नहीं चलेगा और सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

    अधिकारियों के साथ भी हुई समीक्षा बैठक

    सत्र सुचारू रूप से चले, इसके लिए स्पीकर ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि विभागों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों का समय पर जवाब दिया जाए और जो सवाल लंबित हैं, उनका भी जल्द निस्तारण हो। बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, विभिन्न विभागों के सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    सत्ता पक्ष की रणनीति तैयार

    मंगलवार को सत्ता पक्ष के विधायकों की भी अलग से बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों से कहा कि वे पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। विपक्ष के सवालों का एकजुट होकर जवाब देने और सरकार की योजनाओं को मजबूती से रखने के निर्देश दिए गए। मंत्रियों को भी साफ संदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने विभागों की पूरी जानकारी के साथ सदन में मौजूद रहें। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई, जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई।

    Also Read : रमजान का पाक महीना आज से शुरू, पहला रोजा कल

    assembly proceedings Babulal marandi Budget Session Civic Elections Governor's Address Hemant Soren Jharkhand Assembly Jharkhand Budget 2026-27 Opposition Pradeep Yadav Rabindra Nath Mahto Radhakrishna Kishore Ruling Party Strategy Suresh Paswan Tiwari Mahto vandana dadel झारखंड बजट 2026-27 झारखंड विधानसभा तिवारी महतो निकाय चुनाव प्रदीप यादव बजट सत्र बाबूलाल मरांडी रबींद्र नाथ महतो राज्यपाल अभिभाषण राधाकृष्ण किशोर वंदना दादेल विधानसभा कार्यवाही विपक्ष सत्ता पक्ष रणनीति सुरेश पासवान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरमजान का पाक महीना आज से शुरू, पहला रोजा कल
    Next Article झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की विदाई के साथ गर्मी की एंट्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026
    Latest Posts

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026

    कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.