Ranchi : रांची में मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रांची जोनल ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले की जांच से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने फिलहाल मामले की जांच पर रोक बरकरार रखी है।
राज्य सरकार और रेस्पॉन्डेंट का जवाब, सुनवाई आगे बढ़ी
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जबकि रेस्पॉन्डेंट संतोष कुमार की तरफ से जवाब पेश किया गया। हालांकि, समय कम होने की वजह से संतोष कुमार का जवाब पूरी तरह पढ़ा नहीं जा सका।
अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय
कोर्ट ने इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी तय की है। मामले में ईडी की तरफ से रिजॉइंडर भी फाइल किया गया है। अब सभी पक्षों के जवाब और दस्तावेजों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई में फैसला या आगे की कार्रवाई तय होगी।
Also Read : बिहार 10वीं बोर्ड 2026 : 15 लाख से ज्यादा छात्र मैदान में, क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे पेपर
Also Read : JEE Mains 2026 : पहले सेशन में बिहार के शुभम ने मारी बाजी, हासिल किया 100 परसेंटाइल
Also Read : झारखंड में बजट सत्र से पहले हलचल तेज, सीएम ने बुलाई सत्ताधारी विधायकों की अहम बैठक
Also Read : सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन की जोरदार टक्कर, एक की मौ’त, दो घायल
Also Read : रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : टेंपो पलटने से पति की मौ’त, पत्नी गंभीर रूप से घायल


