Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : टेंपो पलटने से पति की मौ’त, पत्नी गंभीर रूप से घायल
    झारखंड

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा : टेंपो पलटने से पति की मौ’त, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ थाना क्षेत्र के माया डूंगरी के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। एक थ्री व्हीलर टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कोर्चे गांव निवासी 55 वर्षीय दांदु मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सरूंन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    नशे में था चालक, हादसे के बाद मौके से फरार

    जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है जब दंपती मेले से लौट रहे थे, स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंपो चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर चालक सावधानी बरतता तो शयद यह हादसा नहीं होता।

    ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य

    घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल सरूंन देवी को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    मेले से लौट रहे थे दंपती

    बताया जा रहा है कि दांदु मुंडा ईंट भट्टे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपनी पत्नी के साथ दांतू क्षेत्र में लगे मेले से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग

    ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

    Also Read : दैनिक कर्मचारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अपील ठुकराई

    couple returning from fair Dandu Munda demand for compensation driver absconds Drunk Driving Jharkhand news Korche village laborer dies Maya Dungri police investigation Ramgarh Road Accident Sadar Hospital Sarun Devi tempo overturns कोर्चे गांव चालक फरार झारखंड न्यूज टेंपो पलटा दांदु मुंडा नशे में ड्राइविंग पुलिस जांच मजदूर की मौत माया डूंगरी मुआवजे की मांग मेले से लौटते दंपती रामगढ़ सड़क हादसा सदर अस्पताल सरूंन देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चा चोरी के संदेह में युवक को पीटा, अस्पताल में हुई मौ’त
    Next Article ED अधिकारियों के खिलाफ जांच पर HC की रोक बरकरार, अगली सुनवाई कब… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026
    Latest Posts

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.