Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर : एसबीआई एटीएम से 51 लाख 14 हजार रुपये गायब करने का मामला : चार अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर : एसबीआई एटीएम से 51 लाख 14 हजार रुपये गायब करने का मामला : चार अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर : देवघर पुलिस ने जसीडीह के एसबीआई के एक एटीएम से 51 लाख 14 हजार रुपये गायब करने के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार लोगों में मुख्य रूप से एडमिनिस्ट्रेशन सेल के अधिकारी संजय कुमार केसरी, कैश एडमिनिस्ट्रेशन बृंदा प्रसाद, मैकेनिकल इंजीनियर विजय कुमार सिंह और एटीएम गार्ड मनोज मण्डल शामिल है। इनके पास से 12 लाख रुपये और तीन मोबाइल बरामद किया गया है।
    देवघर एसपी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि इंजीनियर विजय कुमार सिंह, सीएमसी नामक कम्पनी के लिए कार्य करते हैं और एटीएम से सम्बंधित गड़बड़ी होने पर उसका मरम्मत करते हैं। एसपी ने बताया कि बीते 10 जुलाई को बिजली कड़कने के कारण एटीएम सेंटर की बिजली और सीसीटीवी का लाइन 13 जुलाई तक खराब रहने की स्थिति में अप्राथमिकी अभियुक्त विजय कुमार सिंह के द्वारा 12 जुलाई को संध्या करीब सात बजे प्राथमिक अभियुक्त संजय कुमार केसरी एवं अन्य अभियुक्तों ने मिलीभगत कर एटीएम का गुप्त पासवर्ड प्राप्त कर एटीएम के निजी गार्ड के सहयोग से घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में बैंक के वरीय पदाधिकारी और मैनेजर प्रशांत कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसका अनुसंधान जारी है। एसपी ने बताया कि इसमें कई अधिकारियों के संलिप्त होने की संभावना है। बरहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरीये चार लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में मुख्य रूप से देवघर एसडीपीओ विकास चंद श्रीवास्तव, जसीडीह थाना प्रभारी दयानंद आजाद ,राम प्रसाद मिश्रा ,रामानंद सिंह और प्रदीप कुमार सिंह शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैंक के वरीय अधिकारी पंकज झा, प्रशांत कुमार मुख्यरूप से उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब इलाज में बाधा नहीं बनेगी आर्थिक कमजोरी, आयुष्मान भारत से हो रहा निःशुल्क इलाज
    Next Article हरियाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पाकिस्तान से सिर्फ पीओके पर वार्ता

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.