Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JSSC CGL 2023 पेपर लीक : CID के शिकंजे में मुख्य आरोपी अनीश कुमार
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL 2023 पेपर लीक : CID के शिकंजे में मुख्य आरोपी अनीश कुमार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CID
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JSSC यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की CGL 2023 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अनीश लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में झारखंड और बिहार में लगातार छापेमारी की जा रही थी।

    मास्टरमाइंड होने का शक

    CID अधिकारियों के अनुसार, अनीश कुमार को पेपर लीक गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक करने और उसे कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंचाने की साजिश में उसकी अहम भूमिका थी। एजेंसी को यह भी शक है कि पूरे नेटवर्क को संचालित करने में वही प्रमुख कड़ी था। गिरफ्तारी के बाद अनीश को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। सीआईडी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

    रिमांड पर होगी गहन पूछताछ

    जांच अधिकारियों का कहना है कि अनीश से पूछताछ के दौरान पेपर लीक के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों, कोचिंग संचालकों या बिचौलियों की भूमिका और आर्थिक लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सकती है। एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ से कई और नाम सामने आ सकते हैं। अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन अनीश की गिरफ्तारी को सबसे बड़ी कड़ी माना जा रहा है।

    शिकायतों के बाद CID को सौंपी गई थी जांच

    मालूम हो कि JSSC CGL 2023 परीक्षा के बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पेपर लीक की शिकायतें सामने आई थीं। अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी किया था और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच सीआईडी को सौंप दी थी। तब से सीआईडी लगातार साक्ष्य जुटाने, तकनीकी जांच करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। अनीश कुमार की गिरफ्तारी को इस पूरे मामले में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

    Also Read : जेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

    Cid JSSC CGL 2023 paper leak: CID nabs main accused Anish Kumar JSSC CGL 2023 पेपर लीक : CID के शिकंजे में मुख्य आरोपी अनीश कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल से रिहा हुए नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
    Next Article मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर पहुंचे डीसी भजंत्री, परखी तैयारियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    झारखंड

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.