Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jun, 2026 ♦ 11:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NTPC के लोगों को ‘सेंधरा’ की चेतावनी, पूर्व विधायक योगेंद्र साव का वीडियो वायरल
    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC के लोगों को ‘सेंधरा’ की चेतावनी, पूर्व विधायक योगेंद्र साव का वीडियो वायरल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : पूर्व विधायक योगेंद्र साव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 11 फरवरी का बताया जा रहा है, जब वे केडी माइंस में आंदोलन कर रहे मजदूरों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने NTPC कंपनी के अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ कड़ा बयान दिया।

    वीडियो में योगेंद्र साव कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर रैयतों और स्थानीय लोगों को फर्जी केस में फंसाकर डराने और थाना के जरिए नोटिस भेजने का काम बंद नहीं हुआ, तो वे “सेंधरा” करेंगे। स्थानीय भाषा में “सेंधरा” का मतलब जान से मारना या हिंसक कार्रवाई करना होता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260212-WA0039.mp4

    फर्जी केस और नोटिस भेजने का आरोप

    योगेंद्र साव ने आरोप लगाया कि NTPC कंपनी की ओर से रैयतों को डराने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाना के माध्यम से लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिसे उन्होंने “लव लेटर” करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई तुरंत बंद की जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि वे सीधे प्रशासन से नहीं उलझना चाहते, क्योंकि प्रशासन सरकार का एक अंग है। लेकिन कंपनी को प्रशासन के आगे कर लोगों को परेशान करना समझ से परे है।

    मजदूरों के आंदोलन को समर्थन

    बताया जा रहा है कि केडी माइंस क्षेत्र में जमीन और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर मजदूर और रैयत आंदोलन कर रहे हैं। योगेंद्र साव आंदोलन स्थल पर पहुंचकर मजदूरों का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के हक और अधिकार के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

    प्रशासन की नजर

    वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन या NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Also Read : रांची में रैश ड्राइविंग और क्राइम पर एसएसपी सख्त, विशेष कार्रवाई शुरू

    Former MLA Yogendra Sao's video goes viral after he warns NTPC workers of 'Sendra' NTPC के लोगों को ‘सेंधरा’ की चेतावनी पूर्व विधायक योगेंद्र साव का वीडियो वायरल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में वाहन चोरी का गिरोह का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 6 शातिर गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 13 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026
    Latest Posts

    JET परीक्षा को लेकर रांची में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू

    June 8, 2026

    देवघर पुलिस का ‘ऑपरेशन वज्र’- एक ही रात में 40 अपराधी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    मालवरिया लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, दो नाबालिग समेत चार को पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    June 8, 2026

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.