Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में बना दुनिया का पहला ‘पर्यावरण धर्म’ मंदिर, हरियाली को मिला आध्यात्मिक स्वरूप
    झारखंड

    पलामू में बना दुनिया का पहला ‘पर्यावरण धर्म’ मंदिर, हरियाली को मिला आध्यात्मिक स्वरूप

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के डाली गांव में एक ऐसा मंदिर बनकर तैयार हुआ है, जिसकी चर्चा अब देश-विदेश में हो रही है। इसका नाम है “पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर”। निर्माण कार्य साल 2022-23 में शुरू हुआ था और 2026 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां सिर्फ देवी-देवताओं की प्रतिमाएं ही नहीं, बल्कि देश की महान विभूतियों के साथ “वृक्ष देवता” की भी प्रतिमा स्थापित की गई है। यानी यहां प्रकृति को ही पूजा का दर्जा दिया गया है।

    सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर रखा गया मंदिर का नाम

    इस मंदिर का नाम प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा और उनकी पत्नी के सम्मान में रखा गया है। मंदिर के निर्माण और पूरे प्रोजेक्ट की देखरेख मशहूर पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने की है, जो पिछले कई दशकों से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़े हुए हैं।

    अमेरिका और कर्नाटक से पहुंचे बड़े पर्यावरणविद

    गुरुवार को इस मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अमेरिका के पर्यावरणविद और लेखक जॉर्ज जेम्स और कर्नाटक के प्रसिद्ध एपिको आंदोलन के प्रणेता पांडुरंग हेगड़े शामिल हुए। जॉर्ज जेम्स लंबे समय से भारत के पर्यावरण पर रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पर्यावरण बचाने का मजबूत संदेश है। वहीं पांडुरंग हेगड़े ने कहा कि आज के समय में जब जंगल और प्रकृति खतरे में हैं, ऐसे में इस तरह का मंदिर लोगों को जागरूक करेगा और पर्यावरण संरक्षण को एक जन आंदोलन बना सकता है।

    दुनिया का पहला ‘पर्यावरण को धर्म’ मानने वाला मंदिर

    पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल का कहना है कि यह दुनिया का पहला ऐसा मंदिर है, जो पर्यावरण को धर्म मानने की सोच पर बना है। उनका मानना है कि जब तक लोग प्रकृति को पूजा के रूप में नहीं अपनाएंगे, तब तक उसकी रक्षा की भावना मजबूत नहीं होगी।

    मंदिर परिसर में 200 से ज्यादा दुर्लभ पौधे

    मंदिर परिसर भी अपने आप में एक जीवित संग्रहालय जैसा है। यहां देश-विदेश के 200 से ज्यादा तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। कई पौधे ऐसे हैं जो अब दुर्लभ हो चुके हैं या खत्म होने की कगार पर हैं। यहां जापान का मशहूर मियाजाकी आम, कोहिनूर, वियतनाम का मोसांड, ऑस्ट्रेलिया का आम, नाइजीरिया का सागवान, श्रीलंका का नारियल, न्यूज़ीलैंड की कॉफी, नेपाल का सिंदूर और मलेशिया का सुखवा जैसे पेड़-पौधे मौजूद हैं। इसके अलावा कई औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान और संरक्षण दोनों का काम करेंगे।

    50 साल पुरानी ‘वन राखी’ मुहिम से जुड़ा नाम

    कौशल किशोर जायसवाल ने करीब 50 साल पहले ‘वन राखी मूवमेंट’ की शुरुआत की थी। इस अभियान में लोग पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते थे। वे पिछले छह दशकों से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में छतरपुर जिला परिषद सदस्य अमित जायसवाल, डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    डाली गांव का यह मंदिर अब सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पर्यावरण जागरूकता का नया केंद्र बन गया है। यहां से दिया जा रहा संदेश साफ है — अगर प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा।

    Also Read : कोकर में तेज रफ्तार कार ने टोटो को मा’री जोरदार टक्कर, फिर… (VIDEO)

    Chhatarpur Dali village Eco Tourism Environment Awareness Environment Conservation Environment Dharma Gyan Mandir Epico Movement George James green initiative Jharkhand news Kaushal Kishore Jaiswal Miyazaki Mango nature conservation palamu Pandurang Hegde Rare Plants Religious Places Sunderlal Bahuguna Tree God Van Rakhi Movement इको-टूरिज्म एपिको आंदोलन कौशल किशोर जायसवाल ग्रीन पहल छतरपुर जॉर्ज जेम्स झारखंड खबर डाली गांव दुर्लभ पौधे धार्मिक स्थल पर्यावरण जागरूकता पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर पर्यावरण संरक्षण पलामू पांडुरंग हेगड़े प्रकृति संरक्षण मियाजाकी आम वन राखी मूवमेंट वृक्ष देवता सुंदरलाल बहुगुणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में फूटा फुटपाथी दुकानदारों का गुस्सा, अटल मार्केट से अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा विरोध
    Next Article सीएम हेमंत से मिले वरिष्ठ वैज्ञानिक, कैंसर इलाज की स्वदेशी मशीन पर हुई चर्चा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.