Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में नकली विदेशी शराब का बड़ा भंडाफोड़, चुनाव–होली से पहले 1800 बोतल जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में नकली विदेशी शराब का बड़ा भंडाफोड़, चुनाव–होली से पहले 1800 बोतल जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो में निकाय चुनाव और होली से पहले नकली शराब के धंधे पर जोरदार चोट की गई है। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह थाना क्षेत्र के रोरिया गांव (टोला तिलायतंड) में छापेमारी कर एक मकान में चल रही नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। बुधवार देर शाम हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

    घर के अंदर चल रही थी पूरी फैक्ट्री

    छापेमारी के दौरान टीम को घर के भीतर ही नकली शराब बनाने का पूरा सेटअप मिला। अलग-अलग ब्रांड की कुल 1800 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 534.600 लीटर बताई जा रही है। जब्त ब्रांड्स में मैकडॉवेल, स्टर्लिंग बी7, रॉयल स्टैग, आइकोनिक वाइट और रॉयल चैलेंज शामिल हैं। देखने में ये बोतलें बिल्कुल असली जैसी लग रही थीं, लेकिन जांच में साफ हो गया कि ये सब नकली तरीके से तैयार की गई थीं।

    900 लीटर स्पिरिट और भारी मात्रा में सामान बरामद

    टीम को मौके से 18 जर्किन में करीब 900 लीटर स्पिरिट भी मिली। इसके अलावा बड़ी संख्या में नकली ईएएल (Excise Adhesive Label), अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें और कारमेल मिक्सर भी जब्त किए गए। यानी साफ है कि यहां सिर्फ बोतल भरने का काम नहीं, बल्कि पूरी तरह से ब्रांडेड शराब की नकल तैयार की जा रही थी। त्योहार और चुनाव के समय ज्यादा खपत का फायदा उठाने की तैयारी थी।

    चुनाव और होली को लेकर सख्ती

    उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका आम चुनाव 2026 और होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है। त्योहारों के समय नकली शराब की खपत बढ़ जाती है, जिससे लोगों की सेहत और कानून व्यवस्था दोनों पर खतरा रहता है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है, जिसे विभाग बड़ी सफलता मान रहा है।

    तीन लोगों पर केस दर्ज

    इस मामले में कुंडोरी निवासी राजा बाबू, बस्तेजी निवासी संतोष मुर्मू और रोरिया निवासी दुर्गा चरण हँसदाह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस और उत्पाद विभाग आगे की जांच में जुटे हैं। संभावना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

    छापेमारी टीम में कौन-कौन रहे शामिल

    इस कार्रवाई में सन्नी विवेक तिर्की (एसआई उत्पाद, तेनुघाट) और महेश दास (एसआई उत्पाद, चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल) की अहम भूमिका रही। इनके साथ उत्पाद बल की टीम भी मौजूद थी। उत्पाद विभाग ने साफ कहा है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। चुनाव और त्योहार के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके।

    Also Read : बजट सत्र से पहले झारखंड पुलिस अलर्ट, संवेदनशील सड़कों पर विशेष चौकसी का निर्देश

    1800 bottles seized ahead of elections and Holi Major fake foreign liquor bust in Bokaro चुनाव–होली से पहले 1800 बोतल जब्त बोकारो में नकली विदेशी शराब का बड़ा भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुंबई एयरपोर्ट कर्मचारियों ने एंबुलेंस में कराई विदेशी महिला की डिलीवरी
    Next Article सोनारी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.