Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षक को डीसी ने किया सस्पेंड… जानें क्यों
    झारखंड

    गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षक को डीसी ने किया सस्पेंड… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भ्रष्टाचार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर भंडरिया अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

    जनता दरबार में मिली शिकायत के बाद कार्रवाई

    यह कार्रवाई 3 फरवरी को जिला जनता दरबार में मिली एक लिखित शिकायत के आधार पर हुई। शिकायत में बताया गया कि मौजा जनेवा की जमीन (खाता संख्या 111, प्लॉट संख्या 863, रकबा 4.28 एकड़) से जुड़ी जांच रिपोर्ट भेजने के बदले शिवपत राम ने 10 हजार रुपये की मांग की। शिकायत के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी जमा की गई थी।

    जांच में आरोप सही पाए गए

    मामले की जांच अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने की। जांच में पाया गया कि अभियुक्त कर्मचारी ने पैसे मांगने की बात मान ली। यह स्पष्ट रूप से सरकारी नियमों के खिलाफ था। इसके बाद झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के तहत उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंशन के दौरान शिवपत राम का मुख्यालय अंचल कार्यालय खरौंधी तय किया गया है, जहां उन्हें रोज हाजिरी लगानी होगी। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

    विभागीय कार्रवाई और प्रशासन का संदेश

    साथ ही भंडरिया के अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोप पत्र बनाकर विभागीय कार्रवाई शुरू करें।
    उपायुक्त दिनेश यादव ने साफ कहा कि जिले में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो बिना डर सीधे प्रशासन को इसकी जानकारी दें।

    Also Read : स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने किया नेवा सेवा केंद्र का शुभारंभ, बोले– पेपरलेस व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता

    Garhwa News hindi news jharkhand Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘डिजिटल युग में ह्यूमन राइट्स’ पर चमके झारखंड के राजदीप सेन, दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान
    Next Article भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव साहिबगंज में बिखेरेंगे जलवा… जानें कब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.