Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हिरणपुर में साइकिल से हो रही कोयला चोरी, पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
    झारखंड

    हिरणपुर में साइकिल से हो रही कोयला चोरी, पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइकिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mitthu Yadav) : जिले के हिरणपुर प्रखंड में इन दिनों कोयला चोरी का खेल खुलेआम चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि चोरों को न किसी का डर है और न ही किसी कार्रवाई का खौफ। साइकिल और बाइक के सहारे रोजाना कोयला ढोया जा रहा है और आसपास के इलाकों में बेचा भी जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि रोज का सिलसिला बन चुका है।

    साइकिल और बाइक से हो रही ढुलाई

    ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ लोग साइकिल पर बोरी लादकर कोयला ले जाते हैं। कई बार बाइक से भी कोयला ढोया जाता है। इतना ही नहीं, साइकिल पर कोयला लादकर उसे बाइक से ठेलते हुए ले जाने का तरीका भी अपनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा मात्रा में कोयला एक साथ ले जाया जा सके। सुबह-सुबह और देर रात के समय यह काम ज्यादा होता है, जब सड़कें सुनसान रहती हैं।

    खुलेआम चल रहा है अवैध कारोबार

    सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।लोगों का मानना है कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो कोयला चोरी का यह नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा।

    सरकार को हो रहा राजस्व का नुकसान

    कोयला चोरी से न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अवैध तरीके से निकाला और बेचा जा रहा कोयला सरकारी खजाने को सीधा नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन सख्ती दिखाए, तो इस धंधे पर लगाम लगाई जा सकती है।

    पुलिस की निष्क्रियता पर लोगों में नाराजगी

    स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी साफ झलक रही है। उनका कहना है कि जब सबकुछ खुलेआम हो रहा है, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए, संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए और कोयला चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    Also Read : नए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर

    anger among villagers Coal Smuggling Coal theft Coal transportation by bicycle Hiranpur News Illegal Coal Trade jharkhand crime news Jharkhand news Pakur News questions on police अवैध कोयला कारोबार कोयला चोरी कोयला तस्करी ग्रामीणों में नाराजगी झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड न्यूज पाकुड़ समाचार पुलिस पर सवाल साइकिल से कोयला ढुलाई हिरणपुर न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर
    Next Article T20 WORLD CUP : आज IND vs NAM… जानें मौसम और पिच रिपोर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.