Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर घूसखोरी का गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत
    झारखंड

    सिमडेगा में ओपी प्रभारी पर घूसखोरी का गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : जिले के गिरदा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर एक लाख रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले को लेकर गिरदा और आसपास के गांवों के ग्रामीण सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और ओपी प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    बेवजह परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप

    ग्रामीणों का कहना है कि गिरदा ओपी प्रभारी आए दिन लोगों को बेवजह परेशान करते हैं और किसी न किसी बहाने पैसे की मांग की जाती है। शिकायत में बताया गया है कि जोशपा टुडू नामक ग्रामीण ने प्रशासन से विधिवत अनुमति लेकर जलावन के लिए अपने आम के पेड़ को कटवाया था।

    ट्रैक्टर और लकड़ी जब्त कर मांगी घूस

    ग्रामीणों के अनुसार, जब कटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा था, उसी दौरान ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर सहित लकड़ी को जब्त कर लिया। आरोप है कि इसे छोड़ने के बदले ओपी प्रभारी ने एक लाख रुपये की मांग की और दबाव बनाकर पैसे भी ले लिए।

    डर और तनाव में जी रहे ग्रामीण

    ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से इलाके के लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। पुलिस के डर से लोग खुलकर कुछ कह भी नहीं पाते और भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इसी वजह से मजबूर होकर ग्रामीणों को एसपी कार्यालय तक आना पड़ा।

    एसपी ने लिया तुरंत संज्ञान, जांच के आदेश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने एडीपीओ को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। एसपी ने साफ कहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : “जितना जीना है, जी लो, 4 तारीख को मा’र दूंगा”… धनबाद के डॉक्टर को जान से मा’रने की धमकी

    ADPO investigation bribery allegation complaint of villagers Girda OP Jharkhand news Local News OP in-charge Vidyasagar Chaurasia police action police corruption Simdega Superintendent of Police Simdega tractor seizure case एडीपीओ जांच ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया गिरदा ओपी ग्रामीणों की शिकायत घूसखोरी का आरोप झारखंड खबर ट्रैक्टर जब्ती मामला पुलिस अधीक्षक सिमडेगा पुलिस कार्रवाई पुलिस भ्रष्टाचार सिमडेगा स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित अन्य पदों पर 6 हफ्ते में नियुक्ति अनिवार्य: हाई कोर्ट
    Next Article राजधानी से लापता दो नाबालिग बहनें, तलाश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.