Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, एक की दर्दमाक मौत
    चतरा

    शादी से लौट रही कार पेड़ से टकराई, एक की दर्दमाक मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : इटखोरी–पितिज मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब बारात से लौट रही अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

    जानकारी के अनुसार, सिरमतपुर गांव से एक बारात प्रतापपुर गई थी। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सुबह सभी लोग कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में कुल आठ लोग सवार थे।

    इस भीषण हादसे में 40 वर्षीय मनोज राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मदेश कुमार, अभय राम, राहुल कुमार और आर्यन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवारों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉ. विनय मेहता की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    सूचना मिलने पर इटखोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में हादसे का संभावित कारण चालक को नींद की झपकी और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

    इस घटना से सिरमतपुर गांव में शोक का माहौल छा गया है। परिवार और ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

    Also Read : PMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट

    Chatra Dr. Vinay Mehta falling asleep at the wheel hospital injured Itkhori Manoj Ram Pitij road police investigation post mortem Road Accident road safety Sirmatpur village Speeding villagers mourn. wedding procession car accident अस्पताल इटखोरी ग्रामीण शोक घायल चतरा डॉ विनय मेहता तेज रफ्तार नींद की झपकी पितिज मार्ग पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बारात कार दुर्घटना मनोज राम सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सिरमतपुर गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePMCH में बड़े बदलाव की तैयारी, शिशु और प्रसूति विभाग होंगे नए भवन में शिफ्ट
    Next Article नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत जरूरी : MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026
    Latest Posts

    विनय महतो हत्याकांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर उठे सवाल, पिता की प्रोटेस्ट पिटीशन पर कोर्ट में हुई सुनवाई

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.