Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 7:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»10 दिन थाने में बंद रहा छात्र, मैट्रिक परीक्षा से वंचित; मामला पहुंचा हाईकोर्ट
    चतरा

    10 दिन थाने में बंद रहा छात्र, मैट्रिक परीक्षा से वंचित; मामला पहुंचा हाईकोर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाई कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : झारखंड हाइकोर्ट ने चतरा जिले के लावालौंग और टंडवा थाना द्वारा एक 19 वर्षीय मैट्रिक परीक्षार्थी को अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। इस दौरान छात्र की मैट्रिक परीक्षा भी छूट गई, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई। इस मामले की सुनवाई हेबियस कॉर्पस यानी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने की।

    कोर्ट ने पूछा – जब आए थे तो केस डायरी क्यों नहीं लाए

    पहले सत्र की सुनवाई के दौरान चतरा डीएसपी और लावालौंग व टंडवा थाना प्रभारी कोर्ट में मौजूद थे। इस पर खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि जब कोर्ट ने बुलाया ही नहीं था तो क्यों आए। और जब आए ही हैं तो केस डायरी साथ क्यों नहीं लाए। कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से तीखे सवाल किए। पूछा गया कि 26 और 27 जनवरी की रात करीब दो बजे बच्चे को घर से क्यों उठाया गया। पूछताछ के बाद उसे तुरंत क्यों नहीं छोड़ा गया और आखिर क्यों 10 दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया।

    चतरा एसपी को फोन पर बुलाया गया

    खंडपीठ ने कहा कि टंडवा थाना में कांड संख्या 26 वर्ष 2026 दर्ज है। अगर इसी मामले में छात्र से पूछताछ की गई थी तो क्या इसका जिक्र केस डायरी में है। इस पर डीएसपी ने बताया कि स्टेशन डायरी में इसका उल्लेख है। इसके बाद कोर्ट ने चतरा एसपी को मोबाइल फोन पर वर्चुअल रूप से उपस्थित कराया। उनसे सीधे पूछा गया कि क्या केस डायरी में छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का कोई जिक्र है या नहीं।

    नाराज कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के मोबाइल किए जब्त

    खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए चतरा डीएसपी, टंडवा और लावालौंग थाना प्रभारी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उन्हें कोर्ट में ही बैठने का निर्देश दिया। साथ ही दोपहर एक बजे दोबारा सुनवाई का समय तय किया गया और चतरा एसपी को केस डायरी के साथ वर्चुअल रूप से उपस्थित होने को कहा गया। दोपहर की सुनवाई में एसपी ने केस डायरी पढ़कर कोर्ट को बताया कि छात्र से 27 और 30 जनवरी को पूछताछ की गई थी।

    अगली सुनवाई 13 फरवरी को

    अगली सुनवाई में कोर्ट ने मामले के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। इसके बाद डीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों के जब्त मोबाइल लौटा दिए गए, लेकिन उन्हें अगली तारीख पर सशरीर कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की गई है।

    मां ने दायर की थी हेबियस कॉर्पस याचिका

    इस मामले में छात्र की मां ने अपने बेटे की अवैध हिरासत को लेकर हेबियस कॉर्पस याचिका दायर की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता बिपिन बिहारी, भास्कर त्रिवेदी और प्रियांश निलेश ने पक्ष रखा। वहीं राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट में जवाब दिया।

    Also Read : RCB Women की शानदार जीत पर कंपनी का सरप्राइज तोहफा…जानें

    Chatra news Habeas Corpus Jharkhand high court Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो महीने के मासूम की ह’त्या का पिता पर इल्जाम, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
    Next Article झारखंड पुलिस की मदद के गदगद हो गया जापानी युवक, बोला- जापान जा कर करूंगा…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026
    Latest Posts

    डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    April 30, 2026

    झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    April 30, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : 10 करोड़ की मनी ट्रेल से खुला राज, 1.98 करोड़ की रकम सीज फ्रीज

    April 30, 2026

    कांग्रेस की नीति हमेशा महिला विरोधी मानसिकता वाली रही है : रोशनी खलखो

    April 30, 2026

    झामुमो के जमशेदपुर और गुमला जिला समितियों का गठन, संगठन विस्तार का निर्देश

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.