Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»दो महीने के मासूम की ह’त्या का पिता पर इल्जाम, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
    क्राइम

    दो महीने के मासूम की ह’त्या का पिता पर इल्जाम, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झरिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन में एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की हत्या का आरोप लगा है। शिकायत आरोपी की पत्नी मुस्कान ने दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चंचल कुमार से पिछले साल फरवरी में हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। दिसंबर में उनका बेटा हुआ।

    मुस्कान के अनुसार, बीती देर रात भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ। पति लगातार कहता था कि बच्चा उसका नहीं है और ऑबोशन करवा लो, लेकिन मुस्कान ने बच्चे को जन्म दिया। झगड़े के बाद महिला ने बच्चे को दूध पिलाकर सुला दिया, लेकिन कुछ समय बाद जब वह नींद से उठी, तो देखा कि बच्चे की तबीयत बिगड़ चुकी थी और उसकी नाक से खून बह रहा था।

    बच्चे को तुरंत झरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के कारण उसे धनबाद रेफर किया गया। धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    मुस्कान ने आरोप लगाया कि झगड़े के बाद जब सभी सो गए थे, उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर हत्या कर दी।

    लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला ने अपने पति पर दो माह के बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

    पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों व घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

    इस घटना ने पूरे लोदना ओपी क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

    Also Read  :RCB Women की शानदार जीत पर कंपनी का सरप्राइज तोहफा…जानें

    Brutal murder Chanchal Kumar child murder child safety Dhanbad domestic dispute family conflict father accused of murder Jharia Jharkhand crime law and order Lodna Madhuban Murder case Muskan police investigation post mortem two-month-old baby कानून और व्यवस्था घरेलू विवाद चंचल कुमार झरिया झारखंड अपराध दो माह का बच्चा धनबाद परिवारिक कलह पिता पर हत्या का आरोप पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बच्चा हत्या बच्चों की सुरक्षा मधुबन मासूम हत्या मुस्कान लोदना हत्या का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल : प्रियंका गांधी बोली- भाजपा अन्याय और अत्याचार के साथ खड़ी
    Next Article 10 दिन थाने में बंद रहा छात्र, मैट्रिक परीक्षा से वंचित; मामला पहुंचा हाईकोर्ट

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.