Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची रेल मंडल की 10 ट्रेनों का बदल रूट और टाइम, जानें डिटेल्स
    झारखंड

    रांची रेल मंडल की 10 ट्रेनों का बदल रूट और टाइम, जानें डिटेल्स

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेल मंडल के अंतर्गत रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर चल रहे बड़े मरम्मत कार्य की वजह से यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रेलवे ने ट्रैक मरम्मत और सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए राजधानी एक्सप्रेस समेत कुल 10 ट्रेनों के मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी में अस्थायी बदलाव किया है। ये बदलाव अलग-अलग तारीखों में लागू रहेंगे।

    क्यों बदला गया ट्रेनों का रूट

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस रेलखंड पर ट्रैक की मजबूती, स्लीपर बदलने और सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी किया गया है।इसका असर रांची, लोहरदगा, टोरी, टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना और आसपास के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

    राजधानी एक्सप्रेस का बदला मार्ग

    20408 नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस
    11, 18, 25 फरवरी और 4 मार्च

    20407 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
    7, 14, 21, 28 फरवरी और 7 मार्च

    इन तारीखों में ये ट्रेनें अपने तय रूट टोरी–लोहरदगा की जगह टोरी–बरकाकाना होकर चलेंगी।

    इसके अलावा—

    20407 राजधानी एक्सप्रेस 12, 19, 26 फरवरी और 5 मार्च

    12453 राजधानी एक्सप्रेस 8, 15, 22 फरवरी और 8 मार्च
    रांची–बरकाकाना–टोरी मार्ग से संचालित होंगी।

    एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला रूट

    18632 चोपन–रांची एक्सप्रेस
    9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 फरवरी
    2, 5 और 7 मार्च

    रांची–चोपन एक्सप्रेस
    8, 11, 13, 15, 18, 20, 25, 27 फरवरी
    1, 4 और 6 मार्च, इन सभी ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

    18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस
    9–14, 16–21, 23–28 फरवरी
    2–7 मार्च तक
    यह ट्रेन भी बदले हुए मार्ग से चलेगी।

    हटिया–सांकी पैसेंजर एक माह तक रद्द

    58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
    7 फरवरी से 7 मार्च तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

    लोहरदगा–टोरी पैसेंजर का बदला टाइम टेबल

    08111 लोहरदगा–टोरी पैसेंजर

    लोहरदगा: सुबह 11:30 बजे

    हटिया: 11:39 बजे

    बड़कीचांपी: 11:47 बजे

    विश्रामपुर: 12:06 बजे

    08112 टोरी–लोहरदगा पैसेंजर

    टोरी: 1:05 बजे

    विश्रामपुर: 1:20 बजे

    बड़कीचांपी: 1:39 बजे

    हटिया: 1:48 बजे

    हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का भी रूट बदला

    18602 हटिया–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
    21 मार्च तक अपने तय मार्ग की जगह
    हटिया–रांची–गोला–जपला स्टेशन होकर चलेगी।

    यात्रियों से अपील

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले ट्रेन का रूट और समय-सारिणी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

    Also Read : T20 WORLD CUP 2026 : वानखेड़े में आज भारत vs अमेरिका का धमाकेदार मुकाबला… जानें पिच रिपोर्ट

    Barkakana route Chopan-Ranchi Express Hatia-Purnea Court Express Hatia–Sanki Passenger jharkhand Jharkhand Railway News Lohardaga-Tori Passenger passenger train cancellation railway repair work Rajdhani Express Ranchi Railway Division Ranchi-Lohardaga-Tori rail section Ranchi-Sasaram Express track maintenance train route diversion train timetable changes चोपन रांची एक्सप्रेस झारखंड झारखंड रेलवे न्यूज ट्रेन टाइम टेबल बदलाव ट्रेन मार्ग परिवर्तन ट्रैक मेंटेनेंस पैसेंजर ट्रेन रद्द बरकाकाना रूट रांची रेल मंडल रांची सासाराम एक्सप्रेस रांची-लोहरदगा टोरी रेलखंड राजधानी एक्सप्रेस रेलवे मरम्मत कार्य लोहरदगा टोरी पैसेंजर हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस हटिया–सांकी पैसेंजर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखू’न से लथपथ मिली अज्ञात शख्स की बॉडी, स्पॉट से बाइक और पिस्टल बरामद
    Next Article सीएम हेमंत पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे रजरप्पा, शादी की 20वीं सालगिरह पर लिया मां छिन्नमस्तिके का आशीर्वाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.