Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपमान और पिटाई के बदले का नतीजा है वसीम मंसूरी की ह’त्या, दो गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अपमान और पिटाई के बदले का नतीजा है वसीम मंसूरी की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 6, 2026Updated:February 6, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पुंदाग स्थित अनसूल अपार्टमेंट के पास पेंट मिस्त्री वसीम मंसूरी की बेरहमी से हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिद असारी (24 वर्ष) और मुसरफ असारी (20 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा चाकू, खून लगा डंडा, खून सना शर्ट और जींस और दोनों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस सनसनीखेज वारदात के पीछे प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है

    सुबह-सुबह मिली थी शव की सूचना

    सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि बीते चार फरवरी की सुबह लोगों ने निर्माणाधीन अपार्टमेंट में लिफ्ट के नीचे पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई। मृतक की पहचान वसीम मंसूरी के रूप में हुई। वह उसी बिल्डिंग में पेंट-पुट्टी का काम करता था।

    2 फरवरी से था लापता, परिवार परेशान

    वसीम 2 फरवरी से घर नहीं लौटा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 4 फरवरी को शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। पिता जसीम मंसूरी ने थाने में शिकायत देकर वसीम के साथ काम करने वाले साथियों पर शक जताया था।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने तुरंत स्पेशल टीम बनाने का आदेश दिया। सिटी एसपी पारस राणा की देखरेख और हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

    पूछताछ में खुला राज

    पुलिस ने जब साहिद असारी और मुसरफ असारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों टूट गए और पूरी कहानी बता दी। मुख्य आरोपी साहिद ने बताया कि उसका वसीम की बहन से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले इसी बात को लेकर वसीम और उसके घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी थी।

    बदले की आग में रची हत्या की साजिश

    साहिद ने पुलिस को बताया कि अपमान और मारपीट के बाद वह अंदर ही अंदर बदला लेने की सोचने लगा। फिर उसने अपने दोस्त मुसरफ के साथ मिलकर वसीम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    काम के बहाने बुलाया, फिर कर दी हत्या

    2 फरवरी को दोनों ने वसीम को काम का बहाना बनाकर अनसूल अपार्टमेंट के पास बुलाया। इसके बाद उसे निर्माणाधीन बिल्डिंग के पहले तल्ले पर ले गए और वहां चाकू और डंडे से हमला कर दिया। जब वसीम की मौके पर ही मौत हो गई, तो दोनों घबरा गए।

    शव छुपाने के लिए लिफ्ट के गड्ढे में फेंका

    हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छुपाने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर शव को उठाया और लिफ्ट के नीचे बने पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन बदबू और पानी में तैरते शव ने राज खोल दिया।

    एसपी बोले- जल्द होगी चार्जशीट

    एसपी का कहना है कि मामले में सबूत मजबूत हैं। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

    Also Read : जादू टोना के शक में मरवा डाला भाभी को, दो लाख में तय किया था मौ’त का सौदा

    The murder of Wasim Mansoori was the result of revenge for humiliation and beating; two people have been arrested. अपमान और पिटाई के बदले का नतीजा है वसीम मंसूरी की हत्या दो गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची निकाय चुनाव : मेयर पद के 8 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम, अब मैदान में 11 प्रत्याशी
    Next Article जाम से जूझ रही रांची को मिलेगी राहत, एसएसपी ने बनाई नई रणनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.