Ranchi : नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) पूरी कर ली गई है। स्क्रूटनी के बाद बड़ी खबर यह है कि मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले सभी 19 अभ्यर्थियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं किया गया है। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। जांच में सभी उम्मीदवार चुनाव आयोग के तय मानकों पर खरे उतरे। इसके साथ ही अब रांची मेयर पद के लिए चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
मेयर पद के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के नाम
रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की।
अब अगली प्रक्रिया के तहत नाम वापसी की समय-सीमा पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा और सभी प्रत्याशी औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
Also Read : दो नाबालिग लड़कियों की लूट ली थी अस्मत, 8 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा


