Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड–ओडिशा सीमा के गांवों में हाथी का आतंक, दहशत में ग्रामीण
    झारखंड

    झारखंड–ओडिशा सीमा के गांवों में हाथी का आतंक, दहशत में ग्रामीण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाथी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा के झारखंड–ओडिशा सीमावर्ती इलाके में एक हाथी का लगातार विचरण ग्रामीणों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। यह हाथी समय-समय पर अपना ठिकाना बदलते हुए शहरी और ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में घुस रहा है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हाथी ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए छह से अधिक गांवों में दहशत फैला दी और रात करीब दो बजे तक इलाके में घूमता रहा।

    जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तेंटूडी पोसी गांव निवासी ग्रामीण डाकवा वीरेंद्र बालमुचू ने बताया कि हाथी बूढ़ा खमण जंगल की ओर से निकलकर डौडगुवा, चिगली, बाइहातू, कूदाहातु, सोसोपी, तेंटूडी पोसी, जोड़ापोखर और कुंटुझोर गांवों में विचरण करता रहा। आधी रात को गांव में हाथी के घुसने से लोग नींद से जाग गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग डर के कारण घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

    हाथी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग सतर्क हो गए। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए पारंपरिक हथियार, मशाल और तेज शोरगुल का सहारा लिया। काफी प्रयास के बाद हाथी को महिलीमुरूम जंगल की ओर खदेड़ा जा सका। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या अस्थायी रूप से टली है, क्योंकि हाथी रोजाना शाम ढलते ही फिर से आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाता है।

    ग्रामीणों के अनुसार हाथी खेतों और सब्जी बागानों को रौंद रहा है और कई बार घरों में घुसकर धान, चावल समेत अन्य अनाज खा जाता है। इससे न केवल फसलों और संपत्ति को नुकसान हो रहा है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।

    रमेश सैवाईया, लोको हो, मंगल भुईयां सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि जल्द से जल्द इस हाथी को पकड़ने या सुरक्षित क्षेत्र में भेजने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीण लगातार वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बहाल हो सके।

    Also Read : परीक्षा केंद्र के पास माले का लाठी मार्च रद्द, SDO ने निर्णय लिया

    chaibasa elephant attack Elephant Movement Elephant Rampage elephants from the forest forest department jharkhand Local News Odisha border rural concerns Rural Safety Wildlife ओडिशा सीमा ग्रामीण चिंता ग्रामीण सुरक्षा चाईबासा जंगल से हाथी झारखंड वन विभाग वन्य जीवन स्थानीय खबर हाथी उत्पात हाथी का विचरण हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाले का प्रस्तावित लाठी मार्च रद्द, SDO से नहीं मिली अनुमति
    Next Article दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर सुरक्षित, जल्द वतन वापसी का मंत्री ने दिया भरोसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियमित DGP की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, एमिकस क्यूरी को सौंपा गया पेपरबुक

    August 25, 2026

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026

    अखाड़े की चैंपियन से आंदोलन की आवाज तक, विनेश फोगाट का सफर क्यों है खास… जानें पूरी कहानी

    August 25, 2026

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.