Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»₹1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से झारखंड बनेगा ग्रीन स्टील व हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब
    झारखंड

    ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से झारखंड बनेगा ग्रीन स्टील व हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद झारखंड में सीएम के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। राज्य सरकार को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कुल ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों के लिए उद्योग विभाग, झारखंड सरकार को आशय पत्र (LOI) सौंपे गए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील और नवीन जिंदल समूह के बड़े निवेश प्रस्तावों के साथ स्टील एवं पावर सेक्टर, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत कोटिंग व फिनिश्ड स्टील, ऑटोमोबाइल और सीमेंट उद्योग से जुड़े निवेशकों ने झारखंड में निवेश के प्रति गहरी रुचि दिखाई है। इसमें नवीन जिंदल समूह द्वारा ₹70,000 करोड़ और टाटा स्टील द्वारा ₹11,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव शामिल है।

    प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ समझौते

    टाटा स्टील और नवीन जिंदल समूह के साथ हुए ऐतिहासिक समझौतों के अतिरिक्त उड़ीसा एलॉय स्टील, रुंगटा माइन्स, अमलगम स्टील एंड पावर, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जय सस्पेंशन लिमिटेड और अंबुजा सीमेंट लिमिटेड से भी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के बाद झारखंड एक नए औद्योगिक युग के द्वार पर खड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ₹1.27 लाख करोड़ से अधिक के निवेश से झारखंड न केवल स्टील हब के रूप में उभरेगा, बल्कि ग्रीन एनर्जी और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र भी बनेगा।

    सीएम का बयान

    सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झामुमो के नेतृत्व में प्रस्तावित ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश झारखंड को ‘ग्रीन स्टील और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करेगा।

    मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में ₹1.27 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव ‘ग्रीन स्टील और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में झारखण्ड को स्थापित करेगा…#investors #JharkhandSeJohar pic.twitter.com/cxsvQzxo6N

    — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 4, 2026

    टिकाऊ और दूरदर्शी विकास पर जोर

    इस निवेश का मुख्य उद्देश्य जीरो कार्बन लक्ष्यों की प्राप्ति और उच्च गुणवत्ता वाले फिनिश्ड उत्पादों का निर्माण है। झारखंड अब केवल कच्चे माल का स्रोत नहीं रहेगा, बल्कि अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से क्लीन स्टील और स्मार्ट ऑटो-कंपोनेंट्स का वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

    रोजगार सृजन की बड़ी संभावना

    निवेश प्रस्तावों का सबसे बड़ा लाभ राज्य के स्थानीय और हुनरमंद युवाओं को मिलेगा। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से 46,555 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उड़ीसा एलॉय स्टील से लगभग 20,000, रुंगटा माइन्स से 6,200, अमलगम स्टील से 3,000, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज से 1,415 और जय सस्पेंशन लिमिटेड से 2,500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

    अत्याधुनिक तकनीक और ग्रीन एनर्जी का उपयोग

    टाटा स्टील, जिंदल समूह सहित अन्य निवेशकों ने झारखंड में विश्व की सबसे उन्नत और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया है। ईजीमेल्ट तकनीक के माध्यम से विद्युत ऊर्जा और सिनगैस के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में 50 प्रतिशत तक कमी आएगी। वहीं हिजराना तकनीक से स्थानीय निम्न श्रेणी के लौह अयस्क का उपयोग कर उत्सर्जन में 80 प्रतिशत तक कमी संभव होगी।

    इसके अलावा सोलर प्लांट और ग्रीनफील्ड न्यूक्लियर प्लांट के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। सस्टेनेबल टिनप्लेट निर्माण में पर्यावरण अनुकूल मिथाइल सल्फोनिक एसिड के उपयोग और 85 प्रतिशत जल पुनर्चक्रण पर जोर रहेगा। गेल्वेनाइज्ड, गेलवेल्यू, जेम और कलर-कोटेड स्टील जैसे उत्पाद ऑटोमोबाइल, घरेलू उपकरण और निर्माण क्षेत्र के लिए टिकाऊ, जंग-रोधी और उच्च ताप सहनशील समाधान प्रदान करेंगे।

    Also Read : दिशाेम गुरु के बिना पहली बार JMM का स्थापना दिवस समारोह,धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य आयोजन

    advanced coating and finished steel Automobile cement industry Department of Industry formal launch Government of Jharkhand Green Steel Era industrial sectors integrated manufacturing jharkhand Letter of Intent (LOI) Naveen Jindal steel and power sector Tata Steel total investment of ₹1.27 lakh crore Trending United Kingdom World Economic Forum आशय पत्र (LOI) इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग उद्योग विभाग उन्नत कोटिंग व फिनिश्ड स्टील ऑटोमोबाइल औपचारिक शुभारंभ औद्योगिक क्षेत्रों कुल ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश ग्रीन स्टील युग झारखंड झारखंड सरकार झारखण्ड न्यूज़ टाटा स्टील नवीन जिंदल यूनाइटेड किंगडम वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम सीमेंट उद्योग स्टील एवं पावर सेक्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशाेम गुरु के बिना पहली बार JMM का स्थापना दिवस समारोह,धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में भव्य आयोजन
    Next Article Border 2 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, 12 दिनों में तोड़ा एक और रिकॉर्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.