Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया को हाईकोर्ट से झटका
    क्राइम

    झारखंड शराब घोटाला : नवीन केडिया को हाईकोर्ट से झटका

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घोटाले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी और छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी नवीन केडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे केडिया को बड़ा झटका लगा। न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने साफ कहा कि बेल देने की कोई संभावना नहीं है।

    कोर्ट ने क्यों किया खारिज?

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने कानून की प्रक्रिया का पालन कर आत्मसमर्पण नहीं किया है। अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब तक आरोपी खुद पेश नहीं होता, उसकी जमानत पर विचार करना न्यायसंगत नहीं है। गौरतलब है कि दोनों पक्षों की लंबी बहस सुनने के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    गोवा में मसाज के दौरान गिरफ्तारी

    नवीन केडिया की गिरफ्तारी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उन्हें 8 जनवरी को गोवा के एक पॉश स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया, जब वे मसाज करा रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए केडिया लगातार ठिकाने बदल रहे थे, और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया ताकि वे देश से भाग न सकें।

    ट्रांजिट बेल का उल्लंघन

    गिरफ्तारी के बाद गोवा की अदालत ने उन्हें झारखंड लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा। कोर्ट ने चार दिनों की ट्रांजिट बेल इस शर्त पर दी कि वे खुद रांची में पेश होंगे। लेकिन केडिया ने इस निर्देश का उल्लंघन किया और फरार हो गए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने अब उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

    मामला क्या है?

    झारखंड में शराब वितरण और राजस्व में करोड़ों रुपये के हेरफेर का आरोप है। ACB इस घोटाले की जांच भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कर रही है। मामले में कई रसूखदार लोग जांच के घेरे में हैं और केडिया को इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी माना जा रहा है।

    Also Read : झारखंड में घूसखोरी का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    bail plea rejected High Court Jharkhand news Liquor scam Navin Kedia ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI सुप्रीमो इलाज के लिए जाएगा एम्स, हाईकोर्ट ने दी इजाजत
    Next Article लोकसभा हंगामा : स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसद निलंबित, सत्र स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.