Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग : जोबा माझी
    झारखंड

    पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग : जोबा माझी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जेवियर्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा में सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया था। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद जोबा माझी द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन कर खेलकूद प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा के साथ हुई।

    इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों ही विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं और दोनों में अनुशासन का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का खेलकूद थीम “एक विद्यालय, एक भावना” सभी को एक सूत्र में बांधता है। सांसद ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी अपनी गलतियों से सीख लेते हैं, वही आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
    कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य फादर यूजीन एक्का, फादर चौन्हास खलखो, फादर एडवर्ड सरदाना, फादर वर्णन डिसूजा, फादर निकोलस केरकेट्टा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Also Read : लातेहार में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप से 20 पशु बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

    Annual Sports Competition chaibasa Discipline Joba Majhi (Member of Parliament) Medal Distribution Parade Parents school theme Singhbhum St. Xavier's Boys' School student life students studies and sports Teachers torch lighting अनुशासन अभिभावक चाईबासा छात्र-छात्राएं जोबा मांझी पढ़ाई और खेल परेड मशाल प्रज्ज्वलन मेडल वितरण वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थी जीवन विद्यालय थीम शिक्षक सांसद सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप से 20 पशु बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
    Next Article केंद्रीय बजट लोक-कल्याणकारी और विकसित भारत का रोडमैप : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.