Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»बजट सत्र : विपक्ष सरकार घेरने के फिराक में, कई गंभीर मुद्दें विवादों में
    देश

    बजट सत्र : विपक्ष सरकार घेरने के फिराक में, कई गंभीर मुद्दें विवादों में

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संकेत दिए हैं कि सत्र के दौरान मनरेगा, मोदी सरकार की विदेश नीति, अमेरिकी शुल्क (टैरिफ), डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, वायु प्रदूषण और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

    मंगलवार को सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा हुई। हालांकि कांग्रेस ने बैठक में यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई कि सरकार ने अब तक कोई विधायी एजेंडा सामने नहीं रखा है। सरकार की ओर से कहा गया कि एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा, क्योंकि सत्र का पहला चरण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट पर चर्चा पर केंद्रित रहेगा।

    विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान से मिले अधिकारों को कमजोर कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विदेश नीति का मुद्दा भी उठाएगा। प्रमोद तिवारी ने कहा, “हमारी विदेश नीति किस दिशा में जा रही है? कोई देश हमारे साथ खड़ा नहीं दिख रहा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हम किसके साथ हैं और कौन हमारे साथ है।”

    उन्होंने सरकार की आर्थिक नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही अमेरिका की ओर से लगाए जा रहे टैरिफ और रूसी तेल खरीद के मुद्दे को भी संसद में उठाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली और अन्य शहरों में गंभीर होते वायु प्रदूषण तथा इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला भी विपक्ष के एजेंडे में शामिल रहेगा।

    मनरेगा, जम्मू-कश्मीर और बेरोजगारी भी एजेंडे में

    सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा का मुद्दा बेहद अहम है। उनका आरोप है कि इस योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। कांग्रेस सांसद कोडिकुनिल सुरेश ने मनरेगा को बहाल करने की मांग की। इसके अलावा विपक्ष जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने, वोट चोरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को भी सत्र के दौरान उठाएगा।

    अन्य दलों के मुद्दे भी होंगे शामिल

    तेलुगू देसम पार्टी (टीडीपी) के सांसद लावू श्रीकृष्ण देवरायालू ने कहा कि भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने अमरावती को हैदराबाद की तर्ज पर कानूनी दर्जा देने की भी मांग की।

    वहीं, बीजू जनता दल (BJD) के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ओडिशा में किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था का मुद्दा संसद में उठाएगी।

    Also Read : निकाय चुनाव 2026 : रांची में 53 वार्ड में 909 मतदान केंद्रों पर मतदाता करेंगे वोट

    Air Pollution All-party meeting Budget Session 2026 central budget Congress Foreign Policy FTA Discussion FTA चर्चा Indian politics Jammu Kashmir Statehood MGNREGA Narendra Modi Government opposition protest Parliament Budget Session parliament news Pramod Tiwari President Address Rajya Sabha Rupee Fall unemployment US Tariff अमेरिकी टैरिफ कांग्रेस केंद्रीय बजट जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा नरेंद्र मोदी सरकार प्रमोद तिवारी बजट सत्र 2026 बेरोजगारी भारतीय राजनीति मनरेगा राज्यसभा राष्ट्रपति का संबोधन रुपये में गिरावट वायु प्रदूषण विदेश नीति विपक्ष का विरोध प्रदर्शन सर्वदलीय बैठक संसद बजट सत्र संसद समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव 2026 : रांची में 53 वार्ड में 909 मतदान केंद्रों पर मतदाता करेंगे वोट
    Next Article झारखंड में नगर निकाय चुनाव : वोटर ID नहीं भी है तो डाल सकेंगे वोट… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.