Patna : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने आगामी मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की है। सूचना के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 29 जनवरी यानी गुरुवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 4:30 बजे पटना स्थित 4, देशरत्न मार्ग के ‘संवाद’ कक्ष में होगी। बैठक में डिप्टी सीएम सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।
सरकार की ओर से बताया गया है कि बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया जाना है। इसको लेकर सचिवालय के सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने प्रस्ताव और एजेंडा के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।
सुरक्षा और सुविधाओं के निर्देश
बैठक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, विद्युत विभाग को बैठक स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।
कई अहम फैसलों की संभावना
इस बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, प्रशासनिक और वित्तीय मामलों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की आगामी कार्ययोजना और नीतिगत फैसलों पर मंथन किया जाएगा।
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस
कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया और जनता को दी जाएगी। मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री फैसलों की मुख्य बातें साझा करेंगे।
Also Read : UGC के नए नियम के विरोध में DSPMU में प्रदर्शन, सवर्ण छात्रों में नाराजगी बढ़ी

