Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निर्वाचन आयोग आज कर सकता है चुनाव की घोषणा, जामताड़ा की रीना ने किया था पहला याचिका दाखिल
    झारखंड

    निर्वाचन आयोग आज कर सकता है चुनाव की घोषणा, जामताड़ा की रीना ने किया था पहला याचिका दाखिल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की मंगलवार को घोषणा हो सकती है। उम्मीद जताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजे निर्वाचन आयोग की प्रेसवार्ता में इसकी आधिकारिक घोषणा होना है। नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने से यह जीत का श्रेय रीना कुमारी को भी जायेगा। दरअसल, यह बात इसलिए कहा जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर सबसे पहले जामताड़ा की रीना कुमारी ने आवाज़ उठाई। 12 अप्रैल 2023 को रीना कुमारी ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। उन्होंने झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या W.P.(C) No. 1923 of 2023 दायर कर राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को पक्षकार बनाकर नगर निकाय चुनाव की घोषणा को लेकर आवाज बुलंद किया था।

    हाईकोर्ट में पहली बार हुई थी इस मामले में सुनवाई

    20 अप्रैल 2023 को इस मामले की पहली सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजा और उनसे जवाब माँगा। इसके बाद मामला आगे बढ़ता रहा। रीना कुमारी के इस कदम से प्रेरणा लेकर चार और लोग जिसमें रोशनी खलखो, अरुण कुमार झा, बिनोद कुमार सिंह और सुनील कुमार यादव ने भी 28 अप्रैल 2023 को अलग से हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
    जिसका याचिका संख्या W.P.(C) No. 2290 of 2023 था।

    कुछ समय बाद हाईकोर्ट ने दोनों मामलों को एक साथ जोड़ दिया और 04 जनवरी 2024 को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने साफ़ कहा कि “सरकार यह सुनिश्चित करे कि नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया किसी भी तरह से न रुके और इसके लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जाएँ।”

    फैसले के बाद भी जब चुनाव की प्रक्रिया में देरी होती रही, तो रीना कुमारी और अन्य याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन हो सके। 24 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया कि राज्य सरकार ने चुनाव से जुड़े सभी जरूरी कागज़ात और जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दे दी है। निर्वाचन आयोग ने भी इसे सही माना। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 30 मार्च 2026 तय की।

    सरल शब्दों में कहें तो… जामताड़ा की रीना कुमारी ने सबसे पहले हिम्मत दिखाई और कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। उनके प्रयासों से बाकी लोग भी आगे आए। सभी के लगातार प्रयासों से नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी। यह पूरा मामला इस बात का उदाहरण है कि रीना कुमारी जैसी एक आम नागरिक की पहल भी लोकतंत्र को आगे बढ़ा सकती है।

    Also Read : तड़ीपार काना चढ़ा पुलिस के हत्थे, बागबेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

    The municipal elections may be announced today; Reena from Jamtara had filed the first petition. जामताड़ा की रीना ने दाखिल किया था पहला याचिका नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है आज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतड़ीपार काना चढ़ा पुलिस के हत्थे, बागबेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article पहली बार मीडिया के सामने आये कैरव गांधी, हांथ जोड़कर दिया धन्यवाद

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.