Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»तड़ीपार काना चढ़ा पुलिस के हत्थे, बागबेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
    क्राइम

    तड़ीपार काना चढ़ा पुलिस के हत्थे, बागबेड़ा पुलिस ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान अफरा-तफरी मच गई,  जब लोगों को इलाके में एक कुख्यात तड़ीपार अपराधी के मौजूद होने की सूचना मिली। घटना बागबेड़ा थाना चौक स्थित डीभी रोड की है।

    बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक तिवारी उर्फ काणा एक नाश्ता दुकान में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी रामनगर शाखा मैदान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

    तड़ीपार होने के बावजूद घुसपैठ

    गौरतलब है कि जिला पुलिस प्रशासन ने आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे पिछले महीने ही तड़ीपार किया था। इसके बावजूद वह नियमों का उल्लंघन करते हुए जमशेदपुर में दाखिल हुआ था।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, दीपक तिवारी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से अपने गृह क्षेत्र बागबेड़ा पहुंचा था। विसर्जन को लेकर बड़ौदा घाट सहित आसपास के इलाकों में पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था।

    फायरिंग की चर्चा

    बताया जा रहा है कि पुलिस ने अंदाज में आरोपी को धर दबोचा। स्थानीय लोगों का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान फायरिंग की भी सूचना मिली, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    गंभीर आपराधिक मामलें

    दीपक तिवारी उर्फ काणा पर हत्या, फायरिंग और अवैध शराब कारोबार समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में गांजा कारोबारी बबलू सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच तेजी

    Bagbera News Bagbera Police Crime news festival security Jamshedpur News Jharkhand news law and order local crime news Notorious Criminal police action Police raid Sarawati Puja Visarjan TadiPar Criminal Arrested अपराध समाचार कानून व्यवस्था कुख्यात अपराधी जमशेदपुर समाचार झारखंड समाचार ताड़ीपार अपराधी गिरफ्तार त्योहार सुरक्षा पुलिस कार्रवाई पुलिस छापा बागबेड़ा पुलिस बागबेड़ा समाचार सरस्वती पूजा विसर्जन स्थानीय अपराध समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच तेजी
    Next Article निर्वाचन आयोग आज कर सकता है चुनाव की घोषणा, जामताड़ा की रीना ने किया था पहला याचिका दाखिल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026

    झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    September 24, 2026

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.