Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहली बार मीडिया के सामने आये कैरव गांधी, हांथ जोड़कर दिया धन्यवाद
    झारखंड

    पहली बार मीडिया के सामने आये कैरव गांधी, हांथ जोड़कर दिया धन्यवाद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैरव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : शहर के जाने-माने व्यवसायी और एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। करीब 13 दिन लापता रहने के बाद मंगलवार को सुबह लगभग 4:30 बजे उन्हें खोजा गया। कैरव गांधी की बरामदगी झारखंड–बिहार सीमा क्षेत्र से हुई।

    बरामदगी के बाद पुलिस टीम कैरव गांधी को सीधे उनके आवास लेकर पहुंची, जहां उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित देखकर परिवार ने राहत की सांस ली। इस दौरान आवास पर सीमित लोगों की मौजूदगी रही। कैरव गांधी पहली बार मीडिया के सामने आए और हाथ जोड़कर पुलिस व लोगों का धन्यवाद किया, हालांकि परिवार की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया। घर पहुंचे कैरव गांधी से मिलने लोग पहुंच रहे हैं। दो दिन पहले डीजीपी पहुंचीं थीं जमशेदपुर दो दिन पूर्व राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा जमशेदपुर पहुंची थीं। उन्होंने कैरव गांधी से जुड़े मामले की जानकारी ली थी। हालांकि, जमशेदपुर के पुलिस कप्तान ने इसे रूटीन वर्क बताया था। इससे पहले पुलिस ने कैरव गांधी की कार चांडिल के कांदरबेड़ा क्षेत्र से बरामद की थी।

    13 जनवरी को लापता हुए थे कैरव गांधी

    गौरतलब है कि 13 जनवरी को कैरव गांधी के अचानक लापता होने से पूरे जमशेदपुर शहर में सनसनी फैल गई थी। मामला सामने आते ही यह अपहरणकांड राजनीतिक, व्यावसायिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस पर लगातार दबाव बनाया था और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए थे।

    पुलिस दबाव में आए अपहरणकर्ता

    पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लगातार दबाव और सघन छापेमारी के चलते अपहरणकर्ता बैकफुट पर आ गए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता कैरव गांधी को एक ठिकाने से दूसरे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर कई टीमें तैनात कर दीं। इसी दौरान जीटी रोड पर चौपारण–बरही के बीच अपहरणकर्ताओं ने कैरव गांधी को रास्ते में ही छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।

    अपहरणकर्ताओं की पहचान

    बरामदगी के बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उनके आग्रह पर कैरव गांधी को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आवास तक पहुंचाया गया। फिलहाल परिजनों की ओर से मीडिया के सामने कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया है।

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपहरणकर्ताओं की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जिलों और सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है आज, जामताड़ा की रीना ने दाखिल किया था पहला याचिका

    Apaharan Mukti Bihar-Jharkhand border Chandil Kandarbera Devang Gandhi DG Visit Emotional Reunion Family Relief festival security Jamshedpur News Jharkhand news Karav Gandhi kidnapping case Media Appearance Notorious Crime police action police operation Public Gratitude safe rescue अपहरण कांड अपहरण मुक्ति करव गांधी कुख्यात अपराध चांडिल कांदरबेरा जनता का आभार जमशेदपुर समाचार झारखंड समाचार डीजी का दौरा त्योहार सुरक्षा देवांग गांधी पारिवारिक राहत पुलिस ऑपरेशन पुलिस कार्रवाई बिहार-झारखंड सीमा भावनात्मक पुनर्मिलन मीडिया उपस्थिति सुरक्षित बचाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचन आयोग आज कर सकता है चुनाव की घोषणा, जामताड़ा की रीना ने किया था पहला याचिका दाखिल
    Next Article संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की बॉडी, इलाके में हड़कंप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    Latest Posts

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.