Patna : पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मना रहा है। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी उपस्थित रहे।
इसके बाद गांधी मैदान में 21 टुकड़ियों की भव्य परेड निकाली गई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही 12 विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें राज्य की संस्कृति, विकास और सरकारी योजनाओं की झलक देखने को मिली। समारोह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान और आसपास के इलाकों को चार सेक्टरों में बांटा गया था। इन क्षेत्रों में कुल 136 दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा महिला बल, लाठी बल और अतिरिक्त पुलिस बल को भी पूरी तरह मुस्तैद रखा गया था। पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।
Also Read : 77वां गणतंत्र दिवस : रांची नगर निगम में प्रशासक सुशांत गौरव ने किया ध्वजारोहण
Also Read : डीसी आवास में 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

