Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 1:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और नकद भी जब्त
    झारखंड

    ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक और नकद भी जब्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पतरातू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patratu : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पतरातू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पतरातू बस्ती के एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 16,400 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संगठित गिरोह के माध्यम से ब्राउन शुगर की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

    छापामारी टीम ने पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शैतान चौक और आसपास के इलाकों में सघन वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पतरातू बस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 24एन 7447) पर सवार एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 6.9 ग्राम ब्राउन शुगर, 16,400 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल कुमार बताया, जो पतरातू बस्ती का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पतरातू थाना कांड संख्या 24/2026 दर्ज करते हुए धारा 17(बी), 21(बी) और 27(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में रामगढ़ जेल भेज दिया गया।

    इस अभियान में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पीयूएनआई शिवलाल कुमार गुप्ता के अलावा भदानीनगर, बरकाकाना और भुरकुंडा ओपी के प्रभारी तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : जमशेदपुर में घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    Anti Crime Checking Brown Sugar cash recovered Jamshedpur News Jharkhand crime Judicial Custody mobile phone seized motorcycle seized narcotic drugs NDPS Act organized gang Patratu police police action Ramgarh Jail young man arrested एंटी क्राइम चेकिंग एनडीपीएस एक्ट जमशेदपुर न्यूज झारखंड अपराध नगद बरामद नशीली दवा न्यायिक हिरासत पतरातू पुलिस पुलिस कार्रवाई ब्राउन शुगर मोटरसाइकिल जब्त मोबाइल जब्त युवक गिरफ्तार रामगढ़ जेल संगठित गिरोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
    Next Article पलामू में अपराध पर शिकंजा, देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026
    झारखंड

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    Latest Posts

    रांची में रेरा बिहार का संदेश- झारखंड के बिल्डर बिहार में करें निवेश

    April 21, 2026

    RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

    April 21, 2026

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026

    62 CDPO और 237 लेडी सुपरवाइजर को CM हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, बोल- काम के आधार पर मिलेगा सम्मान

    April 21, 2026

    “नेताओं के कमरे से शुरू होता है करियर”: पप्पू यादव के बयान पर महिला आयोग ने थमाया नोटिस

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.