Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूजा के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में छाया मातम… जानें क्यों
    झारखंड

    पूजा के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में छाया मातम… जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026Updated:January 23, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजा के दौरान एक दुखद घटना घटी। पूजा समारोह के बीच यूनियन से जुड़े वरिष्ठ पूर्व अधिकारी जयदेव उपाध्याय (71 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से पूरे समारोह का माहौल गमगीन हो गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनियन कार्यालय में सुबह करीब 10 बजे सरस्वती पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जयदेव उपाध्याय को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद साथियों ने तुरंत उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया।

    अस्पताल पहुंचने पर वे डॉक्टरों को अपने दर्द के बारे में बता ही रहे थे कि अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यूनियन और परिवार में शोक की लहर

    घटना की सूचना मिलते ही टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

    जयदेव उपाध्याय के निधन की खबर फैलते ही यूनियन कार्यालय, टाटा स्टील प्रबंधन और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यूनियन परिसर में मातम का माहौल बन गया और पूजा कार्यक्रम को तुरंत स्थगित कर दिया गया।

    अनुभवी अधिकारी थे जयदेव उपाध्याय

    बताया गया है कि जयदेव उपाध्याय टाटा स्टील में एचआर विभाग में सीनियर मैनेजर के पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे थे। अपने सौम्य स्वभाव, सरलता और कार्यकुशलता के कारण वे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

    सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित माइकल जॉन सेंटर का प्रभारी बनाया गया था। इस पद पर उन्होंने करीब 10 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दी।

    परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही उन्हें हल्का सीने में दर्द था। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि पहले पूजा में शामिल होकर लौटेंगे और बाद में डॉक्टर को दिखाएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश यह उनकी अंतिम यात्रा साबित हुई।

    शोक संवेदना व्यक्त

    यूनियन पदाधिकारियों, टाटा स्टील प्रबंधन और शहर के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

    Also Read : कोयला सिंडिकेट पर शिकंजा, धनबाद में दस साल तक के अफसरों की कुंडली खंगाल रही ईडी

    Basant Panchami Condolence message former officer passes away industrial sector. Jamshedpur News Jaydev Upadhyay Michael John Centre Saraswati Puja senior manager Sudden Death Tata Steel Tata Steel mourns Tata Workers Union TMH union mourns अचानक मौत उद्योग जगत जमशेदपुर न्यूज जयदेव उपाध्याय टाटा वर्कर्स यूनियन टाटा स्टील टाटा स्टील शोक टीएमएच पूर्व अधिकारी निधन बसंत पंचमी माइकल जॉन सेंटर यूनियन शोक वरिष्ठ मैनेजर शोक समाचार सरस्वती पूजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला सिंडिकेट पर शिकंजा, धनबाद में दस साल तक के अफसरों की कुंडली खंगाल रही ईडी
    Next Article अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, मशहूर कोरियोग्राफर से मांगी थी रंगदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    Latest Posts

    मईयां सम्मान योजना से कोडरमा की महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.