Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jun, 2026 ♦ 2:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गो’लियां, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गो’लियां, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2026Updated:January 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा के पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम चौक के पास महिला पर गोली चलाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह और मो आरिफ बताये गये। सभी आरोपी बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। इस बात का खुलासा गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने मीडिया के सामने किया।

    एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की हत्या की साजिश उसके पति ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर रची थी। वारदात को बीते 17 जनवरी की शाम में अंजाम दिया गया था। गोड्डा से बाइक पर आ रही वंदना कुमारी (35) को गांधीग्राम चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला मूल रूप से कहलगांव, भागलपुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में हनवारा थाना क्षेत्र में रह रही थीं। इस संबंध में घायल महिला के फर्दबयान के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 13/26, दिनांक 18 जनवरी 2026 को चार नामजद सहित अन्य अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    घटना

    मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने भौतिक, तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घायल महिला के पति का अपनी पत्नी के साथ गोड्डा सिविल कोर्ट में मामला चल रहा था। महिला के पति बिहार में ज्यूडिशियल जज हैं। इसी विवाद से छुटकारा पाने के लिए पति ने पत्नी की हत्या कराने की योजना बनाई। पत्नी को मारने का सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने सुपारी लेकर 17 जनवरी को महिला की हत्या के इरादे से चलती बाइक पर गोली चलाई।

    पुलिस ने कांड से जुड़े कई अहम सबूत भी बरामद किए हैं। इनमें घटनास्थल से गोली का आगे का हिस्सा, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, एक देशी कट्टा, तीन हेलमेट और तीन मास्क शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

    Also Read : यूके में झारखंड की प्राचीन मेगालिथिक विरासत पर अंतरराष्ट्रीय मंथन

    arrested Attempted murder Bihar country made pistol crime Godda jharkhand Mahagama motorcycle Pathargama police investigation Police Lines Security Shooting Incident SIT The judge had ordered his wife to be shot; three accused have been arrested by the police. Vandana Kumari अपराध एसआईटी गिरफ्तार गोड्डा गोलीकांड जज पति ने चलवाई थी पत्नी पर गोलियां झारखंड तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे देशी कट्टा पथरगामा पुलिस जांच पुलिस लाइन बिहार महागामा मोटरसाइकिल वन्दना कुमारी सुरक्षा हत्या का प्रयास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूके में झारखंड की प्राचीन मेगालिथिक विरासत पर अंतरराष्ट्रीय मंथन
    Next Article दामाद को छोड़कर घर लौट रहा था किसान, रास्ते में चली गयी जान… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार

    June 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

    June 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चाकू मा’रकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी

    June 6, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार

    June 6, 2026

    सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

    June 6, 2026

    चाकू मा’रकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी

    June 6, 2026

    रांची में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राज्यसभा चुनाव की कमान संभालने पहुंचे भूपेश बघेल और अजय शर्मा

    June 6, 2026

    बड़ी लूट से पहले ही धरा गया गैंग, हथियारों के साथ चार शातिर गिरफ्तार

    June 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.