Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भव्य कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मां चंचला महोत्सव का शुभारंभ
    झारखंड

    भव्य कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मां चंचला महोत्सव का शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments3 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कलश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले में शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ मां चंचला देवी के तीन दिवसीय 13वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल-नगाड़ों की गूंज, आदिवासी नृत्य और लोक संस्कृति के रंगों से सजी इस शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में डुबो दिया।

    मां चंचला मंदिर प्रांगण से विधि-विधान के साथ निकली कलश शोभायात्रा में मुख्य यजमान के रूप में वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर जगतजननी मां चंचला से जामताड़ा सहित समस्त प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। कलश यात्रा के लिए हजारों कलशों को पवित्र जल, सुपाड़ी, आम पत्र और पुष्पों से सुसज्जित किया गया, जिन्हें हजारों माताओं-बहनों ने सिर पर धारण किया।

    कलश

    शोभायात्रा मां चंचला मंदिर से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में मां चंचला देवी के रथ के साथ गाजे-बाजे, आदिवासी ढोल-नगाड़े, बैंड पार्टी, झांकियां और नृत्य दल शामिल रहे। जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड से आई ‘महिला भांगड़ा पार्टी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

    महोत्सव को लेकर पूरे जामताड़ा शहर को विशेष लाइटिंग, तोरण द्वार और धार्मिक ध्वजों से सजाया गया है। मां चंचला मंदिर को भी पुष्पों और सजावटी सामग्री से भव्य रूप दिया गया। भारी भीड़ को देखते हुए चंचल माता मंदिर चौक सहित स्टेशन रोड, मुख्य बाजार और कोर्ट रोड से हनुमान मंदिर तक यातायात पूरी तरह बंद रखा गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

    कलश

    कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि यात्रा को पूर्ण होने में पांच घंटे से अधिक का समय लगा। जिलेभर से महिलाएं और युवतियां इसमें शामिल हुईं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मारवाड़ी युवा मंच, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह शरबत के स्टॉल लगाए गए। साथ ही चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजदेव के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहे।

    उल्लेखनीय है कि 16, 17 और 18 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान भक्ति जागरण, चंडी पाठ, हवन, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि मां चंचला देवी के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दराज से श्रद्धालु महोत्सव में भाग लेने जामताड़ा पहुंच रहे हैं।

    कलश

    Also Read : लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल

    Bhakti Jagran (devotional gathering) Chanchala Devi Temple Chandi Path (recitation of Chandi Stotra) Jamtara Jamtara News Jharkhand news Kalash Shobha Yatra (procession) Local News Maa Chanchala Festival Religious event tribal culture आदिवासी संस्कृति कलश शोभायात्रा चंचला देवी मंदिर चंडी पाठ जामताड़ा जामताड़ा समाचार झारखंड खबर धार्मिक आयोजन भक्ति जागरण मां चंचला महोत्सव स्थानीय समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल
    Next Article सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान : सरकारी डॉक्टर अब नहीं करेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.