Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल
    जोहार ब्रेकिंग

    लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैरव गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में तीन दिनों से लापता उद्यमी परिवार के युवक कैरव गांधी के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। कैरव गांधी, आदित्यपुर लघु उद्योग संघ (एसिया) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के बेटे हैं। शुक्रवार को इस मामले को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों से बातचीत के दौरान संजय सेठ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि कारोबारी, उद्योगपति और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने की बात कर रही है, दूसरी ओर प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों के बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं।

    संजय सेठ ने जिला पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिया कि कैरव गांधी को जल्द से जल्द खोजकर सकुशल बरामद किया जाए। उन्होंने कहा कि अपहरण जैसे गंभीर मामलों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त संसाधनों का इस्तेमाल किया जाए, लेकिन परिणाम जल्दी सामने आना चाहिए।

    उन्होंने यह भी कहा कि कैरव गांधी की गुमशुदगी के बाद विदेश से फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की सूचना बेहद गंभीर है। इससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

    इधर, इस घटना को लेकर जमशेदपुर के व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संगठनों में भी चिंता और आक्रोश देखा जा रहा है। कई संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि कैरव गांधी को जल्द और सुरक्षित वापस लाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अलग-अलग टीमें अपहरण की आशंका, फिरौती कॉल और संभावित ठिकानों की जांच में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : डीजीपी नियुक्ति पर सवाल, बाबूलाल बोले- नियमों को ताक पर रखकर हुई पोस्टिंग

    Minister of State for Defence Sanjay Seth met with the family of the missing Kairav ​​Gandhi and said that law and order has failed in Jharkhand. बोले- झारखंड में कानून-व्यवस्था फेल लापता कैरव गांधी के परिजनों से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार पिकअप ने छीनी युवक की जान, दोस्त का पैर टूटा
    Next Article भव्य कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मां चंचला महोत्सव का शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.