Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़
    जोहार ब्रेकिंग

    अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम, चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चर्च रोड से कर्बला चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से डेली मार्केट चौक से शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस इलाके में लंबे समय से जाम और यातायात बाधा की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

    अभियान के दौरान निगम और अंचल कार्यालय के अमीन द्वारा सड़क की विधिवत मापी की गई। मापी के बाद दुकानों के बाहर बने अवैध शेड, गुमटी, अस्थायी दुकानें और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। कई दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध विस्तार को भी हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क को पूरी तरह सुचारु बनाना और सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराना है। अभियान से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है। रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों और गली-मोहल्लों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें और शहर को जाम मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

    Also Read : झारखंड उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला… देखें लिस्ट

    The municipal corporation has taken strict action against encroachments; the road from Church Road to Karbala Chowk has been cleared of illegal structures. अतिक्रमण को लेकर सख्त हुआ नगर निगम चर्च रोड से कर्बला चौक तक कब्जा मुक्त हुई सकड़ नगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो बने जामताड़ा के नए सदर थाना प्रभारी

    Related Posts

    झारखंड

    दनुआ घाटी में अफरा-तफरी, पांच वाहनों की भिड़ंत के बाद पाइप लदा ट्रक पलटा

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में अफरा-तफरी, पांच वाहनों की भिड़ंत के बाद पाइप लदा ट्रक पलटा

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.