Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए डिनर का सही समय और क्या न खाएं
    स्वास्थ्य

    देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए डिनर का सही समय और क्या न खाएं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज की बदलती लाइफस्टाइल में देर रात तक जागना और देर से खाना खाना आम हो गया है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, देर रात खाना या खाना खाकर तुरंत सो जाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर पाचन तंत्र के लिए।

    क्यों जरूरी है सही समय पर डिनर?

    विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और डिनर के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति रात 10 बजे सोता है, तो उसे शाम 7 से 8 बजे के बीच खाना खा लेना चाहिए। इससे शरीर को भोजन पचाने का पूरा समय मिल जाता है।

    देर से खाना खाने के नुकसान

    खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या होती है। इसके अलावा, सोते समय शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की आशंका रहती है। सही समय पर डिनर करने से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

    रात के खाने में इन चीजों से करें परहेज

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात का खाना हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना अपच और बेचैनी बढ़ा सकता है। इसके अलावा, रेड मीट, राजमा और छोले जैसे भारी प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ रात में पचाने में मुश्किल होते हैं। कॉफी, चाय और डार्क चॉकलेट जैसी कैफीन वाली चीजें भी रात में नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इससे नींद प्रभावित होती है। वहीं, बहुत ज्यादा कच्चा सलाद खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। डिनर के बाद मिठाई या आइसक्रीम खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है और वजन भी बढ़ सकता है।

    कैसा होना चाहिए सही डिनर?

    विशेषज्ञों का कहना है कि रात का खाना हल्का, गर्म और ताजा होना चाहिए। खिचड़ी, दलिया, सब्जियों का सूप या मूंग की दाल के साथ एक रोटी बेहतर विकल्प हैं। साथ ही, डिनर के बाद 10-15 मिनट की हल्की सैर या वज्रासन करने से पाचन बेहतर रहता है।

    Also Read : Gemini में लॉन्च हुआ Personal Intelligence फीचर, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI

    Eating late at night is harmful to your health learn the right time for dinner and what foods to avoid. जानिए डिनर का सही समय और क्या न खाएं देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleGemini में लॉन्च हुआ Personal Intelligence फीचर, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI
    Next Article विनय चौबे से जुड़े फ्लैट सौदे में फंसे दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी, ACB ने रांची से किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.