Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
    ट्रेंडिंग

    राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात एक ई-मेल के जरिए उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह ई-मेल लोकभवन के एक अधिकारी को मिला, जिसके बाद तुरंत राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने के बाद लोकभवन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दे दी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार देर रात वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल को इस तरह की धमकी मिली हो। पहले भी उन्हें धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। फिलहाल ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और धमकी की जांच की जा रही है।

    इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में राज्यपाल तक सुरक्षित नहीं हैं और पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक निजी फर्म को बचाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई में दखल दे रही हैं।

    बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीतिक सलाहकार फर्म I-PAC के दफ्तर पहुंचीं। उस समय ED कोयला तस्करी मामले में वहां तलाशी अभियान चला रही थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ED ने पार्टी से जुड़े दस्तावेज, हार्ड डिस्क और अन्य जरूरी फाइलें जब्त की हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच बढ़ते टकराव के बीच ममता बनर्जी ने शुक्रवार 9 जनवरी को कोलकाता में ED की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि इस साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    Also Read : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट : रांची में सिल्वर 11 हजार लुढ़की

    security increased West Bengal Governor CV Ananda Bose receives death threats पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी सुरक्षा बढ़ाई गई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोना-चांदी की कीमतों में गिरावट : रांची में सिल्वर 11 हजार लुढ़की
    Next Article रैयतों के हक पर डाका : मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी रेड, 16 गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    देश

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मध्यप्रदेश : शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 12 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026
    Latest Posts

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, बुजुर्ग कश्मीरी घायल; उमर अब्दुल्ला ने की कार्रवाई की मांग

    October 18, 2026

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026

    कोलकाता भगदड़: मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख रुपये की मदद

    October 18, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.