Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 6:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शीतलहर का कहर, रांची में KG से 12वीं तक के स्कूल 10 तक बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    शीतलहर का कहर, रांची में KG से 12वीं तक के स्कूल 10 तक बंद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 8, 2026Updated:January 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में लगातार बढ़ रही ठंड और मौसम विभाग की शीतलहर संबंधी चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में संचालित सभी कोटि के स्कूलों में कक्षाएं स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

    आदेश के अनुसार रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों में कक्षा KG से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई 9 जनवरी से 10 जनवरी तक बंद रहेगी। इस दौरान किसी भी विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी।

    प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, क्योंकि सुबह और शाम के समय ठंड का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है।

    हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। वे निर्धारित अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

    जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रह सकता है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर रखने की बात कही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read : मारपीट के बाद कार से कुचल दिया था युवक को, पुलिस ने युवती सहित तीन को दबोचा

    Cold wave wreaks havoc schools from KG to 12th in Ranchi closed till 10 am
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमारपीट के बाद कार से कुचल दिया था युवक को, पुलिस ने युवती सहित तीन को दबोचा
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 09 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.