Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 9:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»टी-20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज
    खेल

    टी-20 वर्ल्ड कप : बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का वेन्यू बदलने की मांग को अस्वीकार कर दिया है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।

    मुस्तफिजुर रहमान विवाद का असर

    BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। उन्होंने ICC से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी। ICC अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारी मुंबई में BCCI अधिकारियों से चर्चा करने के बाद BCB से भी बातचीत कर चुके हैं। ICC ने साफ कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा।

    मुस्तफिजुर रहमान IPL के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा खरीदे गए थे, लेकिन भारत में बांग्लादेशी गेंदबाज का विरोध और सुरक्षा कारणों से उन्हें खेलने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। बांग्लादेश ने इसके विरोध में IPL के प्रसारण पर बैन लगाया और ICC को वेन्यू बदलने का ई-मेल भेजा।

    ग्रुप-सी में बांग्लादेश के मैच

    टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है।

    • 7 फरवरी : बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता, ईडन गार्डन्स)
    • 9 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इटली (कोलकाता)
    • 14 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (कोलकाता)
    • 17 फरवरी : बांग्लादेश बनाम नेपाल (मुंबई)

    पाकिस्तान के मैच भी शिफ्ट

    राजनीतिक विवादों के कारण पाकिस्तान अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान का मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में होगा। ICC और BCCI ने इसे लेकर पहले से तैयारी कर ली है।

    Also Read : CCL वर्कशॉप में हथियारबंद चोरों ने की लाखों की लूट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    T20 World Cup: ICC rejects Bangladesh's request to change venue; matches will be played in India. टी-20 वर्ल्ड कप : ICC ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग खारिज की भारत में ही खेलने होंगे मैच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौके पर मौ’त
    Next Article चतरा में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौ’त से सनसनी, सड़क किनारे खू’न से लथपथ मिला श’व

    Related Posts

    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    Latest Posts

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.